उत्तर प्रदेशराज्य

तेंदुए का आतंक

स्वतंत्रदेश,लखनऊ:डिलारी थाना क्षेत्र के मुलावान गांव में एक तेंदुए ने जमकर उत्पात मचाया। शोर सुनकर जो भी घर के बाहर निकला, उसे तेंदुए ने घायल कर दिया। सूचना मिलने पर गांव में एंबुलेंस पहुंची। जिसके बाद तीन बच्चों सहित छह घायलों को जिला अस्पताल में लाकर भर्ती किया गया। हालांकि इस मामले में डिलारी थाना प्रभारी सुरेन्द्र कुमार ने घटना की जानकारी होने से इन्कार किया है।

 डिलारी थाना क्षेत्र के मुलावान गांव में एक तेंदुए ने जमकर उत्पात मचाया। 

डिलारी थाना क्षेत्र मुलावान गांव निवासी रिजवान ने बताया कि मंगलवार रात करीब ढाई बजे अचानक गांव में तेंदुआ घुस आया था। शोर मचते ही लोग घरों से बाहर लाठी-डंडे लेकर तेंदुओं को भगाने के लिए निकले थे। इसी दौरान तेंदुओं ने भीड़ पर हमला कर दिया। इस घटना में 12 से अधिक लोग घायल हुए हैं। जिसमें गंभीर रूप से घायल छोटे,चार साल की उजमा, छह साल का साकिब,दस साल की अल्फिजा के साथ ही अन्य दो लोगों को जिला अस्पताल में भर्ती करके इलाज किया जा रहा है। गांव में इतनी बड़ी घटना होने के बाद भी डिलारी थाना प्रभारी सुरेन्द्र कुमार ने घटना से इन्कार किया है। उन्होंने कहा कि इस मामले की उन्हें कोई सूचना नहीं प्राप्त हुई है। गांव में पुलिस बल को भेजकर घटना जानकारी ली जाएगी।

Related Articles

Back to top button