उत्तर प्रदेशराज्य

मिशन की सफलता को लेकर गर्व व रोमांच से भरे लोग

स्वतंत्रदेश,लखनऊअंतरिक्ष जगत में भारत आज इतिहास रचने जा रहा है। भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (इसरो) का मिशन चंद्रयान-3 आज शाम चंद्रमा की सतह पर ‘साफ्ट लैंडिंग’ करेगा।चंद्रयान 3 की सफल लैंडिंग के लिए पश्चिमी यूपी के विभिन्न स्कूल व कॉलेज समेत कॉलोनियों में भी लोग उत्साहित हैं और प्रार्थनाएं कर रहे हैं। सहारनपुर जिले के स्कूल कॉलेजों में हवन और प्रार्थना की जा रही है। प्रशासन के निर्देश पर परिषदीय स्कूलों में भी शाम के वक्त चंद्रयान-3 की लैंडिंग का लाइव प्रसारण दिखाने के लिए शिक्षा विभाग ने व्यापक इंतजाम किए हैं। स्कूलों में बड़ी स्क्रीन और एलईडी लगाई गई हैं।

बारिश के मौसम के बावजूद छात्र-छात्राओं में चंद्रयान-3 की लैंडिंग के लाइव प्रसारण का साक्षी बनने के लिए खासा उत्साह है। सहारनपुर के सरस्वती विहार स्कूल में चंद्रयान-3 की सफल लैंडिंग के लिए छात्र-छात्राओं और शिक्षक गणों ने हवन कर उसमें आहुति दी। सुंदरपुर के दून प्राइड पब्लिक स्कूल में डायरेक्टर डी जस्सर के नेतृत्व में छात्र छात्राओं ने चंद्रयान की लैंडिंग के लिए सामूहिक प्रार्थना की।चंद्रयान-3 बुधवार यानी आज ‘सॉफ्ट लैंडिंग’ करेगा। इसे लेकर पूरा देश आशांवित है। उम्मीद भरी नजरें इन लम्हों को लाइव देखना चाहती हैं। ISRO ने बताया है कि चंद्रयान-3 बुधवार को शाम छह बजकर चार मिनट पर चांद पर उतरेगा। वहीं लैंडिंग से पहले सभी मानकों की जांच की जाएगी। कोई भी समस्या होने पर लैंडिंग 27अगस्त के लिए टाली जा सकती है। इस महत्वपूर्ण घटनाक्रम का सीधा प्रसारण 23 अगस्त 2023 को भारतीय समयानुसार शाम 17:20 बजे शुरू किया जाएगा।

Related Articles

Back to top button