उत्तर प्रदेशराज्य

ताज पर पर्यटक खतरे में डाल रहे जान

स्वतंत्रदेश, लखनऊ:ताजमहल की मुख्य गुंबद की रेलिंग पर पर्यटकों को जान का खतरा हो सकता है। रविवार को पर्यटक दंपती की लापरवाही सामने आई। रोक के बावजूद दंपती फोटो खिंचाने के लिए बैरिकेडिंग पार कर संगमरमर की रेलिंग तक पहुंच गए। आरोप है कि ड्यूटी पर तैनात सीएआईएसएफ व एएसआई कर्मियों ने कोई रोक-टोक नहीं की।

मुख्य गुंबद पर दो फुट की रेलिंग है। संगमरमर की रेलिंग के पत्थर कमजोर हैं। कई पत्थर टूट चुके हैं। जिसके बाद भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण (एएसआई) ने रेलिंग से तीन फीट आगे लकड़ी की बैरिकेडिंग की है। रविवार को एक पर्यटक दंपती बैरिकेडिंग को पार कर यमुना की ओर रेलिंग तक पहुंच गए। उनके साथ एक 12 साल का बच्चा था। जो रेलिंग को पकड़ कर फोटो खिंचा रहा था।पूर्व में रेलिंग से गिरने के कारण पर्यटक की मौत हो चुकी है। कोई पर्यटक रेलिंग तक न जाए इसके लिए एएसआई ने कर्मियों की ड्यूटी लगाई है। ड्यूटी में भी लापरवाही सामने आई है। ताजमहल के संरक्षण सहायक प्रिंस वाजपेयी का कहना है कि ड्यूटी स्टाफ से स्पष्टीकरण मांगा जाएगा। पर्यटक वहां तक कैसे पहुंचा इसकी जांच कराई जाएगी।

Related Articles

Back to top button