उत्तर प्रदेशराज्य

हिमाचल में 63 मौतें, यूपी से पंजाब तक मौसम का रूप 

स्वतंत्रदेश , लखनऊ:देश में बारिश का कहर जारी है। हिमाचल प्रदेश में हालात भयावह हो चुके हैं। बारिश, भूस्खलन और बाढ़ के चलते यहां अब तक 20 लोगों के मारे जाने की खबर है। बड़ी संख्या में लोग बेघर हो चुके हैं। पिछले 24 घंटे के अंदर 40 जगहों पर भूस्खलन की घटनाएं हुईं। ब्यास नदी उफान पर है। इसके किनारे बनीं कई इमारतें ढह गईं। पुल भी ढह गए। यूपी, उत्तराखंड, पंजाब, दिल्ली, राजस्थान, मध्य प्रदेश में भी हालात बेकाबू होते दिख रहे हैं। आंकड़ों पर नजर डालें तो पिछले 72 घंटों में देश के अलग-अलग राज्यों में 76 लोगों की जान चली गई। यूपी में 34, हिमाचल में 20, जम्मू-कश्मीर में 15, दिल्ली में पांच और राजस्थान और हरियाणा में एक-एक की मौत की खबर है।

इसी तरह मंडी में 673, शिमला 821, सिरमौर 447, लाहौल-स्पीति 206 व किन्नौर में 261 बिजली ट्रांसफार्मर बंद पड़े हैं। वहीं, भारी बारिश के चलते श्रीखंड महादेव की पवित्र यात्रा भी स्थगित कर दी है। बीच राह में टेंटों में फंसे यात्रियों को मौसम साफ होते ही वापस लाया जाएगा।  मंडी के औट में कुछ पर्यटक फंसे हैं। सभी सुरक्षित बताए जा रहे हैं। लगघाटी के फलाण में बादल फटने से 100 बीघा जमीन बह गई है। सरकारी तार स्पेन भी क्षतिग्रस्त हो गया है।सिरमौर जिले के नाहन में गिरी नदी के बीच टापू पर फंसे पांच लोगों को सुरक्षित निकालने का अभियान चलाया गया। इनमें से एक व्यक्ति के बुखार से पीड़ित होने की सूचना मिलने पर हिमालय सर्वेइंग सर्विसेज प्राइवेट लिमिटेड पांवटा साहिब की मदद से ड्रोन के माध्यम से दवाएं गिराई गईं। हेलीकॉप्टर से लोगों को निकाला जा रहा है। 

पंजाब में भी भारी बारिश से हालात बेकाबू हो गए हैं। लुधियाना में बुड्डा दरिया और जालंधर में धुस्सी बांध टूटने से स्थिति गंभीर बन गई है। लुधियाना में ताजपुर रोड पर बुड्डा दरिया का बांध टूटने से सड़क पर पानी आ गया। दरिया से पानी ओवरफ्लो होकर साथ लगते रिहायशी इलाकों जैसे गुरु राम दास कालोनी, सीएमसी कालोनी, गांव कक्का आदि में भरना शुरु हो गया। इलाके में 3 से 5 फीट तक पानी भर चुका है।पटियाला की शहरी इलाकों के घरों में पांच फीट तक पानी घुसा गया है। लोगों की मदद के लिए जिला प्रशासन द्वारा बनाई टीम नहीं पहुंच पायी। लोगों को खुद ही अपना घर छोड़ कर जाना पड़ा। चंडीगढ़ के गांव मलोया से तोगा गांव को जाने वाले रास्ते में पटियाला की राव नदी पर एक स्विफ्ट कार बह जाने से इनमें सवार तीनों लोगों की मौत हो गई है। पुलिस ने रेस्क्यू ऑपरेशन के दौरान तीनों शवों को बाहर निकाल लिया  है।

Related Articles

Back to top button