उत्तर प्रदेशराज्य

52 प्रतिशत मतदाताओं ने डाले वोट

स्वतंत्रदेश , लखनऊ:नगर निकाय चुनाव के पहले चरण में बृहस्पतिवार को 37 जिलों में 52 प्रतिशत मतदाताओं ने वोट डाले। जनपद महराजगंज में मतदान का प्रतिशत सबसे ज्यादा 66.48 रहा, जबकि सबसे कम वोट प्रयागराज के लोगों ने 33.61 प्रतिशत डाले। विभिन्न स्थानों पर हंगामे और झड़पें भी हुईं, लेकिन सभी जगह स्थिति नियंत्रण में रही।उन्नाव नगर पलिका अध्यक्ष पद की सपा प्रत्याशी नीतू पटेल के पति रमन पटेल का सोशल मीडिया पर नोट बांटते हुए वीडियो वायरल हुआ। उनके खिलाफ आचार संहिता उल्लंघन की रिपोर्ट दर्ज की गई है। 388 निकायों के 7592 पदों के लिए चुनावी रण में उतरे 44226 उम्मीदवारों का भाग्य बृहस्पतिवार को ईवीएम और मतपेटिकाओं में बंद हो गया।पहले चरण में मतदाताओं ने धीमी गति से वोट डालने की शुरुआत की। सुबह सात बजे मतदान शुरू हुआ और शुरुआती दो घंटे में यानी नौ बजे तक मात्र 12.25 प्रतिशत मतदाताओं ने वोट डाले। 11 बजे 20 प्रतिशत ही मतदान हो पाया। एक बजे तक 28 प्रतिशत मतदाताओं ने अपने मतों का प्रयोग किया।

जिलेवार प्रतिशत

  • अमरोहा 63.41
  • आगरा 40.32
  • उन्नाव 58.96
  • कुशीनगर 64.11
  • कौशांबी 56.95
  • गाजीपुर 56.05
  • गोंडा     59.57
  • गोरखपुर 42.43
  • चंदौली 63.82
  • जालौन 57.98
  • जौनपुर 57.56
  • झांसी   53.68
  • देवरिया 42.95
  • प्रतापगढ़ 57.88
  • प्रयागराज 33.61
  • फतेहपुर 56.79
  • फिरोजाबाद 52.26
  • बलरामपुर 55.63
  • बहराइच 52.97
  • बिजनौर 58.89
  • मथुरा 44.03
  • महराजगंज 66.48
  • मुजफ्फरनगर 57.24
  • मुरादाबाद 50.01
  • मैनपुरी 56.05
  • रामपुर 52.16
  • रायबरेली 53.06
  • लखनऊ 38.62
  • लखीमपुर खीरी 48.48
  • ललितपुर 58.76
  • वाराणसी 40.58
  • शामली 65.02
  • श्रावस्ती 59.92
  • संभल 53.33
  • सहारनपुर 56.37
  • सीतापुर 55.87
  • हरदोई 62.62

Related Articles

Back to top button