उत्तर प्रदेशराज्य

आज 23 जिलों में आंधी-बारिश का अलर्ट

स्वतंत्रदेश , लखनऊ:उत्तर प्रदेश में 4 मई तक बारिश, ओले और बिजली गिरने की आशंका बनी हुई है। नए मौसमी बदलावों से बारिश का सिलसिला एक-एक दिन आगे खिसकता जा रहा है। बुधवार को यूपी के 23 जिलों में बारिश और ओले गिरने का यलो अलर्ट मौसम विभाग ने जारी किया है।वहीं बीते 24 घंटे में सबसे ज्यादा बारिश सुल्तानपुर में 46 मिमी. में हुई। इसके बाद मुजफ्फरनगर में 44 मिमी. और बरेली 43 मिमी. बारिश रिकॉर्ड की गई है।

40 से 50 किमी. की रफ्तार से चल सकती हैं हवाएं
कानपुर की सीएसए यूनिवर्सिटी के मौसम विज्ञानी डॉ. एसएन सुनील पांडेय ने बताया कि पहाड़ी और मैदानी इलाकों सहित उत्तरी हिस्सों में कुछ प्री-मानसून बारिश की एक्टिविटी बन रही है। इसके चलते मई में बारिश-आंधी आई है।
प्रदेश में कई जिलों में अधिकतम तापमान सामान्य से 7-10 °C नीचे दर्ज किया गया है। इससे लोगों को गर्मी से राहत मिली है। नए अनुमान के मुताबिक, पहाड़ी और मैदानी इलाकों में 4 मई तक बारिश और गरज के साथ बौछारें जारी रहेंगी। 40 से 50 किमी. की रफ्तार से तेज आंधी चल सकती है।

मुजफ्फनगर में दिन का तापमान 22 °C पहुंचा, रात कानपुर की सबसे ठंडी
बारिश के चलते मुजफ्फरनगर में सबसे ज्यादा मौसमी बदलाव देखे गए हैं। यहां दिन में तापमान 22 °C दर्ज हुआ। जोकि यूपी में सबसे कम रहा। सामान्य से ये गिरावट करीब 16 °C की रही। वहीं, कानपुर में सोमवार-मंगलवार की रात यूपी में सबसे ज्यादा ठंडी रही, यहां का न्यूनतम तापमान 17 °C सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सबसे कम है।

Related Articles

Back to top button