उत्तर प्रदेशराज्य

 फिर शुरू होगा आंधी-पानी का दौर

स्वतंत्रदेश , लखनऊ:पाकिस्तान के ऊपर पश्चिमी विक्षोभ की सक्रियता के चलते प्रदेश में फिर से मौसम बदलने के आसार हैं। मौसम विभाग के मुताबिक अगले 24 घंटों में इस बदलाव का असर दिखने लगेगा। 29 अप्रैल से प्रदेश के ज्यादातर हिस्सों में बारिश की तेजी बढ़ेगी। 30 अप्रैल को भी ज्यादातर हिस्सों में बारिश होगी। मौसम का यह बदलाव चार मई तक जारी रह सकता है। 

आंचलिक मौसम विज्ञान केंद्र के वरिष्ठ मौसम वैज्ञानिक अतुल कुमार सिंह के मुताबिक कुछ स्थानों पर गरज-चमक के साथ तेज़ हवाएं चलने की संभावना है। इससे अधिकतम तापमान में तीन से पांच डिग्री सेल्सियस की गिरावट आ सकती है। पारा सामान्य से नीचे भी जा सकता है।

Related Articles

Back to top button