उत्तर प्रदेशराज्य

गुड्डू मुस्लिम के घर पर चल सकता है बुलडोजर

स्वतंत्रदेश , लखनऊ:उमेश पाल हत्याकांड में फरार चल रहे आरोपी गुड्डू मुस्लिम के घर पर बुलडोजर चल सकता है। प्रयागराज डेवलपमेंट अथॉरिटी (PDA) ने गुड्डू के घर पर नोटिस चस्पा किया था। इसमें उसके घर का निर्माण अवैध बताते हुए 18 अप्रैल तक उसे हटाने का निर्देश दिया था। साथ ही चेतावनी दी थी कि अगर नहीं हटाया गया तो प्राधिकरण घर गिरा देगा। नोटिस का पीरियड खत्म हो गया है। ऐसे में बुधवार या उसके बाद कभी भी PDA एक्शन ले सकता है।

गुड्डू मुस्लिम पर 5 लाख का इनाम है। पहले दावा किया गया था कि गुड्डू मुस्लिम की आखिरी लोकेशन कर्नाटक में मिली थी। जिसके बाद STF की टीम उसे पकड़ने के लिए नासिक से कर्नाटक गई थी। STF की टीम ने गिरफ्तारी के लिए इलाके की घेराबंदी भी करनी शुरू कर दी थी।

शाइस्ता की तलाश में पुलिस के छापे
50 हजार की इनामी अतीक की पत्नी शाइस्ता परवीन की तलाश में धूमनगंज के मरियाडीह और भरेठा इलाके में पुलिस ने दबिश दी है। यहां शाइस्ता के छिपे होने की सूचना मिली थी। शाइस्ता के सभी रिश्तेदारों की मूवमेंट और उनके घरों में भी पुलिस नजर रखे हुए हैं।

Related Articles

Back to top button