उत्तर प्रदेशराज्य

बढ़ती जा रही संक्रमित की संख्या, 4 की मौत

स्वतंत्रदेश , लखनऊ:यूपी में कोरोना तेजी से फैल रहा है। 24 घंटे में 688 लोग कोरोना से संक्रमित हुए हैं। इनमें से 189 पॉजिटिव केस सिर्फ लखनऊ में मिले हैं। प्रदेश में एक्टिव केस की संख्या 3059 पहुंच गई है। इस दौरान 208 मरीज ठीक भी हुए हैं। इधर, लखनऊ के इकाना स्टेडियम में IPL मैच में 35 से 40 हजार लोग जुट रहे हैं। इससे आशंका जताई जा रही है कि IPL कोरोना का सुपर स्प्रेडर बन सकता है।

14 दिनों में 4 लोगों की हुई मौत
प्रदेश में 2 अप्रैल से अब तक 4784 पॉजिटिव केस सामने आए हैं। इसमें 4 लोगों की अब तक मौत हो चुकी है। वहीं, पॉजीटिविटी रेट 1.63% दर्ज हुआ है। राजधानी में करीब 14 महीने बाद शुक्रवार को एक दिन में 202 संक्रमित मिले थे। इससे पहले 15-16 फरवरी 2022 को 200 और 251 संक्रमित मिले थे।

Related Articles

Back to top button