उत्तर प्रदेशराज्य

मास्क किया गया अनिवार्य, मगर लापरवाही बरकरार

स्वतंत्रदेश ,लखनऊ:यूपी में कोरोना अब बेकाबू हो रहा हैं। 24 घंटे में 575 नए संक्रमित मरीज सामने आए हैं। इस दौरान हरदोई में एक संक्रमित की मौत भी रिपोर्ट हुई हैं। प्रदेश में एक्टिव केस की संख्या 2094 तक पहुंच गई हैं। इस बीच लखनऊ समेत पूरे प्रदेश के अस्पतालों में मास्क को अनिवार्य किया गया पर लापरवाही अभी भी जारी हैं।चिकित्सालय परिसर में तमाम लोग बिना मास्क लगाए देखें जा सकते हैं।

सबसे ज्यादा बिगड़े हालात राजधानी लखनऊ और गौतमबुद्ध नगर व गाजियाबाद में हैं। अकेले इन 3 जिलों में 1119 एक्टिव केस हैं। राज्य के 67 जिले सीधे तौर पर कोरोना की चपेट में आ चुके हैं।

14 दिन में मिले 3338 केस, 594% बढ़े एक्टिव केस

यूपी में 14 दिन के भीतर प्रदेश में 3338 पॉजिटिव केस आ चुके हैं। इस दौरान कोरोना के एक्टिव केस 352 से बढ़कर 2094 हो गए हैं। यानी 594% से ज्यादा का इजाफा हुआ हैं। गुरुवार सुबह आई रिपोर्ट में महज 8 जिले ही संक्रमण से फिलहाल बचे हैं। इनमें बदायूं, बहराइच, फिरोजाबाद, हाथरस, कानपुर देहात, कुशीनगर, महोबा और मऊ शामिल हैं।

कहां मिले कितने संक्रमित

बीते 24 घंटे में लखनऊ में 69 पॉजिटिव केस (एक्टिव केस – 414) हैं। वही गौतमबुद्ध नगर यानी नोएडा में 114 पॉजिटिव मरीज (एक्टिव केस – 396) और गाजियाबाद में 108 (एक्टिव केस 309) मिले हैं। इसके अलावा वाराणसी में 10 पॉजिटिव केस (एक्टिव केस – 54) मिले हैं। आगरा में 6 (एक्टिव केस – 49), प्रयागराज में 14 (एक्टिव केस – 60) और बिजनौर में 14 (एक्टिव केस – 45) केस सामने आए हैं। इस दौरान 56 हजार 862 सैंपल की जांच की गई।

Related Articles

Back to top button