उत्तर प्रदेशराज्य

लखनऊ का सफर बुधवार से हो जाएगा महंगा

स्वतंत्रदेश , लखनऊ:राष्ट्रीय राजमार्ग पर बरेली से लखनऊ का सफर महंगा हो जाएगा। फरीदपुर में टोल टैक्स देना पड़ेगा। अभी तक बरेली से लखनऊ तक सीतापुर जिले के खैराबाद और लखनऊ के इंटौंजा में टोल हैं। तीसरा टोल 12 अप्रैल को सुबह आठ बजे से फरीदपुर में चालू होने जा रहा है। अब एक दिन में 12000 से अधिक टोल देकर गुजरना पड़ेगा। चौथा टोल लखीमपुर जिले के मैगलगंज में प्रस्तावित है, जो इस वर्ष के अंत तक शुरू होने के आसार हैं।

फरीदपुर टोल प्लाजा पर वसूली के लिए जरूरी इंतजाम कर लिए गए हैं। निजी कंपनी के कर्मचारी व अधिकारी पहुंच गए है। तीन महीने के लिए टोल वसूली करने की जिम्मेदारी एनएचएआई ने निजी कंपनी को सौंपी है। एनएचएआई के प्रोजेक्ट मैनेजर ने बताया कि सेवाएं संतोषजनक होने पर एक्सटेंशन मिल सकता है। उन्होंने बताया कि एक दिन में 12 हजार वाहन टोल से गुजरने का अनुमान है।

किस वाहन पर कितना टोल टैक्स

वाहनसिर्फ जाने के लिएआने-जाने के लिएएक महीने का पास
कार जीप, वैन जैसे छोटे वाहन1001503325
छोटे व्यवसायिक वाहन1602405375
बस ट्रक दो एक्सल वाले34050511260
तीन एक्सल वाले व्यावसायिक वाहन37055512280
चार एक्सल वाले बड़े वाहन530795  17655
सात एक्सल से ज्यादा वाले बड़े वाहन64596521495

Related Articles

Back to top button