उत्तर प्रदेशराज्य

मुख्यमंत्री ने मंत्री को बताया होगा कि गाड़ी कहां पलटेगी?

स्वतंत्रदेश,लखनऊ:सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने तंज कसते हुए कहा कि मुख्यमंत्री ने अपने मंत्री को बता दिया होगा कि कहां और कब गाड़ी पलटेगी। यही वजह है कि मंत्री गाड़ी पलटने संबंधी बयान दे रहे हैं। वह रविवार को पार्टी कार्यालय में प्रेस वार्ता के दौरान पत्रकारों से सवालों का जवाब दे रहे थे।

अतीक अहमद को गुजराज के साबरमती जेल से प्रयागराज ले आने के दौरान मंत्री जेपीएस राठौर द्वारा गाड़ी पलटने संबंधी बयान दिया गया था। इस बयान के सवाल पर सपा अध्यक्ष ने तल्ख तेवर दिखाए। उन्होंने भाजपा सरकार पर जमकर हमला बोला। कहा कि गाड़ी पलटने का यह रिकॉर्ड कहीं नहीं जाएगा। वे याद रखें कि अगर गूगल और अमेरिका से मदद लेंगे तो वो दिखाएंगे कि कार कैसे और कब पलटती थी। इसका सबूत पांच साल बाद भी ढूंढा जा सकेगा। सपा अध्यक्ष ने यह भी कहा कि प्रयागराज के भू माफिया के संबंध में भाजपा से हैं।

झूठ के सहारे हैं भाजपा सरकार
सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने कहा कि भाजपा सबसे भ्रष्ट पार्टी है। उन्होंने तंज कसते हुए कहा कि वह छठी मना रही है। लेकिन यह नहीं बता रही कि छह साल में किया क्या? नौजवानों को नौकरी, रोजगार नहीं मिला। किसानों की आय दोगुनी नहीं हुई। शिक्षा और स्वास्थ्य की स्थिति बेहद खराब है। नीति आयोग की रिपोर्ट में उत्तर प्रदेश देश के अन्य राज्यों की तुलना में 22वें नंबर पर पहुंच गया है। कानून व्यवस्था ध्वस्त है। वह वोट लेने के लिए झूठे आंकड़े पेश कर रही है। सपा अध्यक्ष ने कहा कि शिक्षा व्यवस्था चौपट है। आठ हजार प्राथमिक स्कूलों में एक टीचर है। इन्फ्रास्ट्रक्चर नहीं है। मेडिकल कॉलेजों में प्रोफेसर, डाक्टर नहीं है। दवाएं नहीं है। आपरेशन नहीं हो रहे है। गन्ना किसानों का हजारों करोड़ रूपये बकाया है। किसानों का आलू नहीं खरीदा गया। फिर किस बात का जश्न मनाया जा रहा है। उन्होंने आरोप लगाय कि सरकार इन्वेस्टमेन्ट के नाम पर झूठा प्रचार कर रही है। सरकार नहीं बता पाई है कि कितना निवेश जमीन पर उतरा। कहां कम्पनियां लगी और कितने नौजवानों को नौकरी मिली। उन्होंने आरोप लगाया कि आरक्षण के साथ खिलवाड़ हो रहा है। भर्तियों में आरक्षण का घोटाला हो रहा है। सरकार एयरपोर्ट बनाने के नाम पर झूठा प्रचार करती है। सच्चाई यह है कि इस सरकार ने अभी तक एक भी एयरपोर्ट नहीं बनाया है।

Related Articles

Back to top button