उत्तर प्रदेशराज्य

सहारा इंड‍िया का हाउसिंग कार्यालय सील

स्वतंत्रदेश,लखनऊ :आवासीय परियोजनाओं में निवेशकों का पैसा नहीं लौटाने पर प्रशासन ने सहारा इंडिया हाउसिंग कार्यालय पर ताला डाल दिया। प्रशासन की कार्रवाई रियल स्टेट विनिमय और विकास अधिनियम अधिनियम रेरा के आदेश पर की गयी जिसमें बकाया वसूलने के लिए आरसी जारी की गयी थी। सहारा इंडिया हाउसिंग के तहत सहारा प्राइम सिटी सहित कई आवासीय परियोजनाएं लांच की गयी थी। हजारों लोगों ने इसमें निवेश किया था। मगर लोगों के तय समय पर कब्जे नहीं मिले और योजनाएं भी लटक गयीं। सालों से निवेशकों का पैसा भी नहीं लौटाया गया। प्रशासन नेे चेेेेेेतावनी दी है क‍ि दो द‍िन में न‍िवेशकों का पैसा लौटाने की तैयारी नहीं की गई तो अन्‍य संपत्‍त‍ियों को भी सील करने की कार्रवाई की जाएगी।

राजधानी में प्रशासन ने बड़ी कार्रवाई करते हुए सहारा इंडिया का ऑफिस सील कर द‍िया है। प्रशासन ने ये कार्रवाई बकाया नहीं जमा होने पर की है।

प्रशासन ने सहारा इंड‍िया को अल्‍टीमेटम द‍िया है क‍ि दो द‍िन के अंदर न‍िवेशकों का बकाया लौटाने के ल‍िए अगर कोई प्रयास नहीं क‍िया गया तो उनकी अन्‍य अचल संपत्‍त‍ियों पर भी कार्रवाई की जाएगी। लखनऊ प्रशासन की कार्रवाई के दौरान मौके पर भारी पु‍ल‍िस बल तैनात रहा।

Related Articles

Back to top button