उत्तर प्रदेशराज्य

बहुचर्चित बिटिया प्रकरण में फैसला थोड़ी देर में

स्वतंत्रदेश , लखनऊ:हाथरस के बहुचर्चित बिटिया प्रकरण में थीड़ी देर बाद ही फैसला आने वाला है। मामले में चारों आरोपियों को पुलिस की कड़ी सुरक्षा के बीच कोर्ट लाया गया है। सुप्रीम कोर्ट की अधिवक्ता सीमा कुशवाहा, स्थानीय अधिवक्ता महिपाल निम्होत्रा, बिटिया का भाई न्यायालय पहुंच गए हैं। जिला कोर्ट के चप्पे-चप्पे पर कड़ी सुरक्षा व्यवस्था की गई है।

न्यायालय परिसर में मौके पर काफी पुलिस फोर्स मौजूद है। सुप्रीम कोर्ट की अधिवक्ता सीमा कुशवाहा, स्थानीय अधिवक्ता महिपाल निम्होत्रा भी कोर्ट पहुंच गए हैं। बिटिया का भाई भी सीआरपीएफ की सुरक्षा के बीच न्यायालय पहुंच गया है। मौके पर एएसपी व सी ओ सिटी मौजूद हैं। दोनों पक्ष न्यायालय पर जता रहे भरोसा। सभी की निगाहें न्यायालय के फैसले की ओर टिकी हैं।

यह था मामला
हाथरस में  के एक गांव में 14 सितंबर 2020 को दूसरे निर्भया कांड को अंजाम दिया गया था। पीड़िता मां के साथ खेतों में गई हुई थी. वहीं पर गांव के ही बिगड़ैलों ने खेत में खींच लिया। दुष्कर्म करने के बाद लड़की के हाथ और गर्दन तोड़ डाली। इतने पर भी दरिंदे नहीं माने, उन्होंने लड़की की जुबान काट दी। इतना सब करने के बाद लड़की को मरा समझकर खेत में छोड़कर फरार हो गए। आनन-फानन में अलीगढ़ के जेएन मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया। वहां से उसे दिल्ली स्थित सफदरजंग अस्पताल ले जाया गया. जहां 29 सितंबर 2020 को लड़की की मौत हो गई।

Related Articles

Back to top button