उत्तर प्रदेशराज्य

मुख्यमंत्री योगी के नाम नया रिकॉर्ड

स्वतंत्रदेश , लखनऊ:देश की वर्तमान राजनीति में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नाम एक अद्वितीय रिकॉर्ड दर्ज हो गया है। उन्होंने मुख्यमंत्री के पद पर सबसे ज्यादा समय तक रहने का कीर्तिमान अपने नाम कर लिया है। उनसे पहले कांग्रेस के मुख्यमंत्री डॉ. संपूर्णानन्द इस पद पर सबसे ज्यादा समय तक रहे हैं। वहीं क्षेत्रीय पार्टियों के नेता स्वर्गीय चौधरी चरण सिंह, स्वर्गीय मुलायम सिंह यादव, मायावती और अखिलेश यादव सीएम योगी के आस-पास भी नहीं दिखाई पड़ते।

सीएम योगी की गिनती उन नेताओं में होती है जिनके नेतृत्व में प्रदेश में किसी पार्टी की दूसरी बार सरकार बनी है। उनसे पहले नारायण दत्त तिवारी थे जिनके नेतृत्व में प्रदेश में कांग्रेस पार्टी की दोबारा सरकार बनी थी। 25 मार्च 2022 को जब योगी ने मुख्यमंत्री पद की शपथ ली तो उन्होंने नारायण दत्त तिवारी का 37 साल पुराना रिकॉर्ड तोड़ा था। उन्होंने वर्ष 1985 में अविभाजित उत्तर प्रदेश में दूसरी बार मुख्यमंत्री पद की शपथ ली थी। वहीं उत्तराखंड बनने के बाद देखा जाए तो योगी प्रदेश के पहले सीएम हैं, जो लगातार दूसरी बार सत्ता पर काबिज हुए हैं।

Related Articles

Back to top button