उत्तर प्रदेशराज्य

HC के रिटायर्ड जज पर FIR

स्वतंत्रदेश,लखनऊ:इलाहाबाद हाईकोर्ट की लखनऊ पीठ के रिटायर्ड जज एसएन शुक्ला और उनके परिवार के 3 लोगों के खिलाफ नई दिल्ली में मुकदमा दर्ज हुआ। CBI ने भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम की धाराओं में कार्रवाई की है। जज के अतिरिक्त, उनकी दूसरी पत्नी शुचिता तिवारी और पहली पत्नी के भाई साईदीन तिवारी जांच के घेरे में हैं।

उनके खिलाफ वर्ष 2015 से 2020 के बीच में आय से अधिक संपत्ति अर्जित करने का आरोप है। CBI को एसएन शुक्ला, शुचिता तिवारी और साईदीन तिवारी के ठिकानों पर छापे मारकर कई अहम सबूत एकत्र किए थे। इसी दौरान उनके परिजनों के नाम आय से अधिक संपत्तियों के प्रमाण मिलने के बाद एक और नया केस दर्ज किया गया है। इससे पहले भी 1 केस 3 साल पहले दर्ज किया जा चुका है।CBI ने आरोपियों पर 2.48 करोड़ से अधिक की संपत्ति जमा करने का आरोप लगाया है, जो निर्धारित अवधि में कुल आय का 402 प्रतिशत है। CBI नई दिल्ली की एंटी करप्शन ब्रांच के डिप्टी एसपी सुरिंदर कुमार रोहिला की तहरीर पर ये मुकदमा दर्ज किया गया है। रोहिला ने यह तहरीर जांच रिपोर्ट के आधार पर दी थी। इस मुकदमे की विवेचना डिप्टी एसपी स्नेहांगशू विश्वास को सौंपी गई है।

Related Articles

Back to top button