उत्तर प्रदेशराज्य

वाराणसी पुलिस का वीडियो वायरल

स्वतंत्रदेश,लखनऊ:वाराणसी के चेतगंज क्षेत्र अंतर्गत बाग बरियार सिंह कॉलोनी में बुधवार दोपहर एक जर्जर मकान जमींदोज हो गया। घटना में दो मजदूर मलबे में दब गए। सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने अन्य लोगों की मदद से मलबे में दबे दोनों मजदूरों को बाहर निकाला। 

बागबरियार सिंह मोहल्ले में निर्माणाधीन मकान ढहने से एक मजदूर की मौत के बाद हड़कंप मचा हुआ था। इसी बीच मलबे से मरणासन्न हालत में एक और मजदूर को पुलिस कर्मचारी ने बाहर निकाला। मौके पर मौजूद चेतगंज थाने के दरोगा शशि प्रताप और अनंत मिश्रा ने मजदूर को बचाने की कोशिश में लग गए। उन्होंने अपने मुंह से ही मजदूर के मुंह में सांस देने का प्रयास किया। शशि प्रताप और अनंत मिश्रा ने एक मजदूर को माउथ-टू-माउथ ब्रीदिंग और CPR दी।

इसका वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है। दोनों दरोगा, मजदूर को ऑक्सीजन देते रहे। घटनास्थल पर मौजूद लोगों ने बताया कि मजदूर में थोड़ी जान दिखी थी। उसने हल्की हरकत भी की जिसके बाद मजदूर को अस्पताल ले जाया गया। लेकिन वहां उसकी मौत हो गई। पुलिस के इस प्रयास की लोग तारीफ करते दिखे। 

Related Articles

Back to top button