उत्तर प्रदेशराज्य

जी-20 सम्मेलन के चलते प्रतिबंधित रहेगा मार्ग

स्वतंत्रदेश,लखनऊ:लखनऊ में होने वाली इनवेस्टर्स समिट और जी-20 सम्मेलन के चलते नौ फरवरी से 16 फरवरी तक शहीद पथ और उससे आसपास के रूट पर यातायात प्रतिबंधित रहेगा। यातायात पुलिस के मुताबिक नौ फरवरी से 16 फरवरी तक लोग सुबह 7 बजे से दोपहर तीन बजे तक हजरतगंज से अहिमामऊ, गोल्फ से शहीदपथ , इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान रोड और शहीद पथ का प्रयोग विशेष परिस्थिति में ही करें। इस रूट के स्थान पर वैकल्पिक रास्तों का प्रयोग कर यातायात पुलिस का सहयोग करें।

दस फरवरी को शहर में होगा वीआईपी मूवमेंट
एडीसीपी यातायात अजय कुमार ने बताया कि दस फरवरी को जी-20 और इनवेस्टर्स समिट के चलते वीआईपी मूवमेंट होगा।
इसके चलते शहीद पथ तिराहा से कमता (चिनहट) तक के बीच के रास्तों पर सामान्य यातायात प्रभावित रहेगा।
इसके चलते दस फरवरी को शहीद पथ पर सुबह सात बजे से रात साढ़े नौ बजे तक लोगों को वैकल्पिक मार्ग प्रयोग करने के निर्देश जारी किए गए हैं।

यातायात प्रबंधन के लिए लगेंगे 2500 पुलिस कर्मी
शहर में वीआईपी मूवमेंट को देखते हुए यातायात व्यवस्था के लिए 2500 पुलिस कर्मियों को लगाया जा रहा है।
इसमें 1500 पुलिस कर्मी यातायात विभाग के और अन्य स्थानीय थाने के साथ बाहरी जिलों से आने वाले होंगे।
नो-इंट्री में भारी वाहनों पर पूरी तरह से रोक
यातायात पुलिस ने निर्देश जारी किया है कि इस दौरान लखनऊ शहर में नो-एंट्री में भारी एवं कामर्सियल वाहनों का आवागमन पूरी तरह से प्रतिबंधित रहेगा।

इन रास्तों पर नहीं जा सकेंगे वाहन

  • सोमनाथ द्वार से दिलकुशा होते हुए अहिमामऊ।
  • सोमनाथ द्वार से अहिमामऊ तक वन वे रहेगा। इस पर केवल वीआईपी मूवमेंट रहेगा।
  • अहिमामऊ से सोमनाथ द्वार रूट पूरी तरह समान्य यातायात के लिए बंद रहेगा।

Related Articles

Back to top button