उत्तर प्रदेशलखनऊ

देश के टॉप-4 राज्यों में ये प्रदेश

स्वतंत्रदेश ,लखनऊ:यूपी 75 लाख से अधिक नल कनेक्शन देने वाले 4 राज्यों में शामिल हो चुका है। योगी सरकार की इस बड़ी उपलब्धि को नमामि गंगे एवं ग्रामीण जला पूर्ति विभाग ने मंगलवार को ”हर घर जल 75 लाख नल” समारोह के रूप में उत्साह के साथ मनाया।गोमती नगर स्थित इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान के मरकरी हॉल में मुख्य अतिथि जल शक्ति मंत्री स्वतंत्र देव सिंह ने समारोह का शुभारंभ दीप प्रज्वल कर किया। इस मौके पर योजना को गांव-गांव, प्रत्येक ग्रामीण तक पहुंचाने वाले 75 इंजीनियरों, अधिकारियों, कर्मचारियों का सम्मान किया गया।

राज्य मंत्री रामकेश निषाद भी बतौर विशिष्ट अतिथि कार्यक्रम में उपस्थित रहे। इससे पूर्व नमामि गंगे एवं ग्रामीण जला पूर्ति विभाग के प्रमुख सचिव अनुराग श्रीवास्तव ने जल शक्ति मंत्री समेत दोनों राज्य मंत्रियों का स्वागत किया। कृषि उत्पादन आयुक्त मनोज कुमार सिंह भी कार्यक्रम में मौजूद रहे।कार्यक्रम में मुख्य अतिथि स्वतंत्र देव सिंह ने विभाग की समस्त टीम को इस उपलब्धि पर बधाई दी। इस दौरान उन्होंने 75 इंजीनियर, अधिकारी और कर्मचारियों को स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया। इसके साथ ही जल जीवन मिशन की दो साल की सफलतापूर्वक यात्रा पर आधारित फिल्म ‘हर घर पानी खुद निगरानी’ का अनावरण किया गया। इस अवसर पर जल शक्ति मंत्री ने विभाग की उपलब्धियां गिनाती ई बुकलेट का विमोचन किया।

राष्ट्रवाद कि भावना हो रही पूरी

जल शक्ति मंत्री स्वतंत्र देव सिंह ने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि एक समय ऐसा लग रहा था कि हम लक्ष्य कैसे प्राप्त करेंगे। लेकिन बहुत कम समय में विभाग के अधिकारियों-कर्मचारियों के अथक परिश्रम से हमने 75 लाख ग्रामीण परिवारों तक शुद्ध पानी पहुंचाने का लक्ष्य प्राप्त किया है। इसमें हमको गांव के लोगों का सहयोग भी मिला है।अधिकारी 2047 में पानी की स्थिति और चुनौतियों को देखते हुए भविष्य के लिए व्यवस्था कर रहे हैं। गांव- गांव घरों में नल से जल देने कि व्यवस्था राष्ट्रवाद की भावना से पूरी की जानी चाहिए। नर सेवा ही नारायण सेवा है।

गरीब तक पानी पहुंचाने का काम पुण्य पहुंचाने के समान है। पूरी ईमानदारी के साथ पानी पहुंचाया जाए, जिससे गरीब रोग मुक्त रहें, वो स्वस्थ रहें इसके लिये राज्य सरकार पूरी तरह से प्रतिबद्ध है।उन्होंने कहा कि गरीब के घर जल की सुविधा देना पुण्य का कार्य है। गरीब के लिये एक-एक बूंद अमृत के समान होती है। उन्होंने अधिकारियों से कहा कि एक एक गरीब खुशहाल रहे, विभाग कैसे नंबर एक बने इसकी भी चिंता करनी है।

विभाग के प्रति समर्पण की धारणा होनी चाहिए तभी महापुरुषों के सपने साकार होंगे। हर घर जल देने कि योजना आने के बाद जिस तेजी से काम हुआ है वो काबिले तारीफ़ है। उन्होंने कहा कि मानक पर काम होगा तो लम्बे समय तक योजना का लाभ ग्रामीणों को मिलेगा।जल जीवन मिशन की हर घर जल योजना ने सर्वाधिक ग्रामीण आबादी वाले यूपी ने बहुत कम समय में एक बड़ा मुकाम हासिल किया है। 2 करोड़ 62 लाख से अधिक ग्रामीण परिवारों में से 75, 26, 740 से अधिक ग्रामीण परिवारों को नल कनेक्शन देने वाले राज्यों में चौथा स्थान हासिल किया है।यूपी से आगे बिहार 1 करोड़ 58 से अधिक, महाराष्ट्र 1 करोड़ छह लाख से अधिक और गुजरात 91 लाख से अधिक नल कनेक्शन देने वाले राज्य हैं। यूपी चौथा राज्य है जिसने काफी कम समय में कीर्तिमान स्थापित किया है।

Related Articles

Back to top button