उत्तर प्रदेशराज्य

  प्रदेश में कई जगह बूंदाबांदी-बारिश के आसार

स्वतंत्रदेश,लखनऊ:दोपहर के समय चटख धूप खिलने, दिन का तापमान बढ़ने के बावजूद गलन से राहत नहीं मिल रही है। बर्फीली हवाओं के कारण रातें अभी भी ठंडी बनी हुई हैं। मुजफ्फरनगर लगातार दूसरे दिन बुधवार को भी प्रदेश में सबसे ठंडा शहर रहा, यहां का न्यूनतम तापमान 1.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ। कानपुर में भी न्यूनतम पारा 2.6 डिग्री दर्ज किया गया। मौसम विज्ञानियों के अनुसार 22 से 27 जनवरी के बीच प्रदेश में कई जगह छिटपुट बूंदाबांदी-बारिश के आसार हैं। 

आंचलिक मौसम विज्ञान केन्द्र लखनऊ के मुताबिक अयोध्या में बुधवार को न्यूनतम तापमान तीन डिग्री, चुर्क में 3.5, मेरठ, झांसी, फतेहपुर में 3.6, आगरा, अलीगढ़, उरई में 3.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। झांसी समेत आसपास के इलाकों में पाला पड़ने की भी सूचना रही। धूप खिलने के चलते ज्यादातर शहरों में दिन का अधिकतम तापमान 16 से 22 डिग्री के बीच रहा।

आंचलिक मौसम विज्ञान केंद्र के वरिष्ठ मौसम वैज्ञानिक अतुल कुमार सिंह ने बताया कि पश्चिमी ईरान और उसके आसपास एक ताजा पश्चिमी विक्षोभ की सक्रियता साइक्लोनिक सर्कुलेशन बना रही है। आने वाले तीन-चार दिनों में इसका असर देखने को मिलेगा।

Related Articles

Back to top button