आकाश में नजर आएंगे हजारों पतंग,महोत्सव आज
स्वतंत्रदेश,लखनऊ:लखनऊ के ऐतिहासिक इमामबाड़े के ऊपर आज पतंगों का महोत्सव नजर आएगा। मुख्य सचिव दुर्गा प्रसाद मिश्र इसका उद्घाटन करेंगे। दरअसल, प्रदेश में 14 जनवरी से ‘स्वच्छ विरासत’अभियान शुरू होने जा रहे है। 24 जनवरी तक चलने वाले इस अभियान के तहत प्रदेश के 75 पर्यटन और ऐतिहासिक धरोहरों को शामिल किया गया है।

राज्य मिशन निदेशक स्वच्छ भारत मिशन (नगरीय) उत्तर प्रदेश नेहा शर्मा ने बताया कि महोत्सव सुबह 11 बजे से शुरू होगा। उन्होंने बताया कि देश विदेश से आने वाले पर्यटकों पर प्रदेश के ऐतिहासिक स्थलों के प्रति सकारात्मक दृष्टिकोण स्थापित हो सके। इसके लिए सभी ऐतिहासिक स्थल के लिए विशेष अभियान चलाया जाएगा।
गुड टू ग्रेट बनाने का प्रयास
नेहा शर्मा ने बताया कि राज्य के नगरों को ‘गुड टू ग्रेट’ बनाने का प्रयास किया जा रहा है। इसी कड़ी में उन्हें वैश्विक मापदंडों पर भी श्रेष्ठ बनाने का संक़ल्प लिया गया है। इसी उद्देश्य के लिए 100 दिन का विशेष अभियान भी शुरू किया जा रहा है। अभियान ‘स्वच्छ विरासत’ भी है। जिसमें प्रदेश के 75 पर्यटक और ऐतिहासिक स्थलों को शामिल किया गया है। उन्होंने बताया कि स्वच्छ विरासत अभियान की शुरुआत 14 जनवरी यानी मकर संक्रांति से की जाएगी। जिसमें विरासत स्थल पर पतंग महोत्सव को शामिल किया गया है।
इसके अलावा आईसी गतिविध में नुक्कड़ नाटक, कठपुतली शो, साइट के अंदर प्लॉग रन समेत अन्य प्रमुख स्थान जैसे घाट, तालाब, बाजार समेत अन्य वाणिज्यिक क्षेत्र की साफ-सफाई में आम जनमानस को शामिल किया जाना है। इसके साथ ही ऐतिहासिक स्थलों पर एलईडी स्क्रीन, बैनर, सोशल और मॅास मीडिया आदि के माध्यम से स्वच्छ भारत मिशन की ब्रीडिंग की जाएगी। उन्होंने बताया कि पतंग महोत्सव को नगर निगम स्वच्छता के दो रंग थीम (हरे और नीले) के आधार पर मनाएगा।