उत्तर प्रदेशराज्य

मनाली-शिमला से भी ठंडा UP

स्वतंत्रदेश,लखनऊ:UP पहाड़ों से भी ठंडा है। रविवार को उत्तर प्रदेश में 3 डिग्री तापमान के साथ अयोध्या सबसे ज्यादा ठंडा रहा। जबकि नैनीताल 6.2 °C तो मनाली 4.4 °C पारा रिकॉर्ड किया गया। वहीं, सोमवार को भी ठंड से राहत के आसार नहीं हैं। आज भी उत्तर प्रदेश में ठंड के साथ ही घना कोहरा भी देखने को मिल रहा है। आज प्रदेश में अधिकतम तापमान 16 डिग्री, तो वहीं न्यूनतम तापमान 5 डिग्री तक रहने की उम्मीद है। यूपी के 32 शहरों में आज ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है।

रविवार रात से ही भीषण कोहरा पड़ना शुरू हो गया था। रविवार को सीएम योगी को वाराणसी से लखनऊ आना था। हालांकि, विजिबिलिटी कम होने के चलते उनका विमान उड़ नहीं सका। एयरपोर्ट पर सीएम ने कुछ देर इंतजार भी किया। हालांकि, जब पायलट ने उड़ान से मना कर दिया तो सीएम वापस सर्किट हाउस लौट गए।

लखनऊ की बात करें तो घने कोहरे की वजह से विजिबिलिटी 100 मीटर की आंकी गई है। लखनऊ स्टेशन पर बीते 24 घंटे में ज्यादातर ट्रेनें 10 से 12 घंटे लेट पहुंची है। राजधानी आने वाली 18 उड़ानें भी लेट पहुंचीं। वहीं, लखनऊ एयरपोर्ट से मस्कट जाने वाली सलाम ईयर की उड़ान को डायवर्ट कर दिया गया।

यूपी के कई शहरों में पारा पहाड़ों की तुलना में कम रहा है। रविवार को नैनीताल में 6.2 डिग्री, शिमला में 9.5, मसूरी में 9.6 डिग्री, मनाली में 4.4 डिग्री, डलहौजी में 8.2 डिग्री, सोलन में 3.6 डिग्री और कांगड़ा में 7.1 डिग्री तापमान दर्ज किया गया।

Related Articles

Back to top button