उत्तर प्रदेशराज्य

प्रियंका गांधी के निजी सचिव संदीप सिंह के खिलाफ केस दर्ज

स्वतंत्रदेश,लखनऊ:कांग्रेस को उत्तर प्रदेश की सत्ता में वापस लाने के बड़े जतन में जुटीं पार्टी की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा को तो उनकी टीम के लोग ही पीछे करने में लगे हैं। लखनऊ में गुरुवार को प्रियंका गांधी वाड्रा के निजी सचिव सहित पार्टी के चार लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया गया है।

AICC अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा के निजी सचिव संदीप सिंह के साथ उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के उपाध्यक्ष व प्रशासन प्रभारी योगेश दीक्षित और महासचिव शिव पांडेय के खिलाफ केस दर्ज कराया गया है।

लखनऊ के हुसैनगंज थाना में अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा के निजी सचिव संदीप सिंह के साथ उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के उपाध्यक्ष व प्रशासन प्रभारी योगेश दीक्षित और महासचिव शिव पांडेय के खिलाफ केस दर्ज कराया गया है। लखनऊ के हुसैनगंज थाना में इन सभी के खिलाफ मारपीट और धमकी देने का मुकदमा दर्ज कराया गया है। लखनऊ के प्रशांत कुमार सिंह ने इन सभी के खिलाफ केस दर्ज कराया है।कांग्रेस की महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा के निजी सचिव संदीप सिंह का विवादों ने पुराना नाता रहा है। इससे पहले बीते वर्ष मई में कोरोना संक्रमण काल में अन्य प्रदेश से लोगों को लाने के लिए कांग्रेस की ओर से दी गई एक हजार बसों की सूची में फर्जीवाड़ा होने के बाद संदीप सिंह के साथ ही प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू के खिलाफ लखनऊ के हजरतगंज कोतवाली में केस दर्ज कराया गया था। प्रियंका के निजी सचिव संदीप सिंह, उत्तर प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू और अन्य के खिलाफ धोखाधड़ी के आरोप में हजरतगंज कोतवाली में परिवहन अधिकारी आरपी त्रिवेदी की शिकायत पर मुकदमा दर्ज किया गया था। यह मुकदमा भारतीय दंड विधान की धारा 420, 467 और 468 के तहत दर्ज किया गया।

Related Articles

Back to top button