उत्तर प्रदेशराज्य

 शिकायत का भी कोई असर नहीं,वार्डों में फैली गंदगी

स्वतंत्रदेश ,लखनऊ:लखनऊ में कूड़ा न उठने से पार्षद परेशान है। पार्षदों ने इसकी शिकायत मेयर संयुक्ता भाटिया और नगर आयुक्त इंद्रजीत सिंह से की है। गीता पल्ली वार्ड के पार्षद अरविंद यादव ने बताया कि उनके वार्ड में पिछले पांच दिन से कूड़ा नहीं उठ रहा है। जिससे आस-पास की स्थिति खराब हो गई है।उन्होंने बताया कि ईको ग्रीन के कर्मचारी कूड़ा उठाने के लिए नहीं आ रहे है। इसको लेकर शिकायत करने के बाद भी कोई असर नहीं हो रहा है। अगर आने वाले दिनों में ऐसी ही स्थिति बनी रही तो महामारी फैलने का खतरा बना हुआ है।

इस्माइलगंज द्वितीय वार्ड के पूर्व पार्षद रुद्र प्रताप सिंह ने बताया कि उनके नियमित कूड़ा नहीं उठता है। इसको लेकर वह भी कई बार शिकायत दर्ज करा चुके हैं। पार्षद मोहम्मद सलीम, महानगर वार्ड के पार्षद शैलेन्द्र सिंह बल्लू, भवानीगंज वार्ड के पार्षद संतोष राय, महात्मा गांधी वार्ड के पार्षद अमित चौधरी, बाबू बनारसी दास वार्ड के हर्षित दीक्षित समेत कई लोगों के वार्ड में कूड़ा नहीं उठाया जा रहा है। ऐसे में कई जगह आधी सड़क कूड़े से पट गई है।

ईको ग्रीन को लेकर काफी पहले मनकामेश्वर मंदिर वार्ड की पार्षद रेखा रोशनी ने नगर विकास मंत्री को पत्र लिखकर कूड़ा उठाने की व्यवस्था में भ्रष्टाचार होने का आरोप लगाया था। शहर की LDA कॉलोनी कानपुर रोड,आशियाना, शारदा नगर, मानसरोवर, ट्रांसपोर्ट नगर, सरोजनी नगर सहित कई इलाकों में कूड़ा नहीं उठने की शिकायत मिल रही है।कानपुर रोड LDA कॉलोनी, साउथ सिटी, राजाजीपुरम, जानकीपुरम, विकास नगर, अलीगंज, त्रिवेणीनगर, आलमबाग क्षेत्र व पुराने लखनऊ की स्थिति सबसे खराब है। यहां पर नियमित ईको ग्रीन की गाड़ी पहुंची ही नहीं है। स्थानीय निवासियों ने नगर निगम के अधिकारियों को कई बार फोन भी करते है। मगर, कोई मदद नहीं मिलती है। यहां तक की अब पार्षदों की भी कोई सुनवाई नहीं बची है।

Related Articles

Back to top button