उत्तर प्रदेशराज्य

कोहरे से दिल्ली से लखनऊ आने वाली फ्लाइट रद्द

स्वतंत्रदेश,लखनऊ:रेलवे और एयरपोर्ट प्रशासन के दावों के साथ भी यात्रियों की परेशानी कम नहीं हो रही है। कोहरे की वजह से ट्रेन और फ्लाइट का रद्द होने के साथ – साथ लेट होने का सिलसिला जारी है। स्थिति यह है कि दिल्ली से लखनऊ आने वाली इंडिगो की फ्लाइट को रद्द कर दिया गया है। जबकि चारबाग रेलवे स्टेशन पर 25 ट्रेन एक से लेकर 10 घंटे तक लेट रही।

फ्लाइट रद्द करनी पड़ी

कोहरे और सर्दी के कारण दिल्ली से लखनऊ आने वाली इंडिगो की उड़ान 6ई-2376 को रद्द करना पड़ा। इसकी वजह से वहां से आने वाले यात्रियों को खासी दिक्कतों का सामना करना पड़ा। इसके अलावा गोवा-लखनऊ इंडिगो की उड़ान दो घंटे, गुवाहाटी-लखनऊ इंडिगो की उड़ान 2:35 घंटे, जयपुर-लखनऊ इंडिगो की उड़ान 4:11 घंटे, दिल्ली-लखनऊ एयर एशिया की उड़ान 91 मिनट, रांची लखनऊ 67 मिनट, मुंबई लखनऊ अकासा एयर की उड़ान 48 मिनट,चंडीगढ़-लखनऊ इंडिगो की उड़ान 6ई-146 समय से 2:50 घंटे, रियाद से आने वाली फ्लाईनस की उड़ान पांच घंटे, इंदौर-लखनऊ इंडिगो की उड़ान 2:48 घंटे, दुबई-लखनऊ 1:44 घंटे लेट रही। इसके अलावा जेद्दा लखनऊ सऊदिया की उड़ान 47 मिनट लेट से आई। एयरपोर्ट पर करीब एक हजार से ज्यादा यात्रियों की फ्लाइट लेट होने से परेशान हुए। यहां तक की लखनऊ-दुबई जाने वाली फ्लाइट भी 110 मिनट लेट से रवाना हुई।

Related Articles

Back to top button