उत्तर प्रदेशराज्य

रेलिंग तोड़ 100 फीट नीचे नदी में गिरी ट्रैक्टर ट्रॉली

स्वतंत्रदेश,लखनऊ:प्रयागराज के करछना इलाके में बुधवार की सुबह एक ट्रैक्टर-ट्राॅली 100 फीट नीचे टोंस नदी में गिर गई। ट्रैक्टर-ट्राॅली में धान लदा था। वह कोहड़ार घाट से गुजर रही थी। इस दौरान अचानक अनियंत्रित हो गई। इसके बाद रेलिंग तोड़कर नदी में गिर गई। वाहन और चालक नदी में समा गए। चालक का पता नहीं चल पा रहा है। करछना और मेजा थाने की पुलिस मौके पर पहुंच गई। राहत एवं बचाव कार्य में देरी से गुस्साए लोगों ने पुल पर जाम लगा दिया।

सूचना मिलने पर पुलिस और प्रशासनिक के अधिकारी मौके पर पहुंच गए। परिजनों को कार्रवाई का आश्वासन देकर जाम खुलवाया।

घर से 30 मीटर की दूरी पर हादसा

परिजनों ने बताया कि रुपेंद्र सुबह सात बजे घर से नैनी के लिए निकला था। घर से करीब 30 किमी की दूरी पर कोहड़ार घाट में टोंस नदी पर बने पुल पर सुबह 9:00 बजे रूपेंद्र ट्रैक्टर लेकर जा रहा था। अचानक से उसका ट्रैक्टर अनियंत्रित होकर पुल की रेलिंग तोड़ते हुए टोंस नदी में गिर गया। उधर से गुजर रहे लोगों ने देखा तो पुलिस को से सूचना दी। जब तक पुलिस मौके पर पहुंची ट्रैक्टर ट्राली धान समेत नदी में डूब चुका था। ट्रैक्टर का पीछे का बोनट दिख रहा था। इस पर ट्रैक्टर का नंबर लिखा था। उसी के आधार पर पहचान हुई। इसके बाद परिवार को जानकारी दी गई।

Related Articles

Back to top button