उत्तर प्रदेशलखनऊ

विदेश के बाद अब देश में रोड शो

स्वतंत्रदेश , लखनऊ:दुनिया के 16 देशों से 7 लाख 12 हजार करोड़ रुपए से ज्यादा का निवेश जुटाने के बाद अब ‘टीम योगी’ का फोकस घरेलू निवेशकों की ओर है। विदेश दौरों के बाद अब घरेलू निवेशकों को साधने UP के मंत्रियों का समूह देश के 7 बड़े शहरों में रोड शो करने जा रहा है।

CM योगी आदित्यनाथ खुद मुंबई में बड़े उद्योग समूहों से मिलेंगे। उन्हें यूपी में निवेश का आमंत्रण देंगे, जबकि अन्य 6 शहरों के लिए अलग-अलग टीमें बनाई गई हैं। CM के निर्देश पर घरेलू रोड शो के लिए नई टीम गठित की गई है, जिसमें कैबिनेट और राज्य मंत्री शामिल किए गए हैं। मंत्रियों के सहयोग के लिए वरिष्ठ अधिकारियों का दल इन दौरों पर साथ होगा।मुंबई में 5 जनवरी को CM योगी रोड शो करेंगे। यहां टाटा समूह, रिलायंस इंडस्ट्रीज, महिंद्रा, गोदरेज, आदित्य बिरला समूह, बॉम्बे डाइंग, ब्रिटानिया, जेएसडब्ल्यू ग्रुप और एशियन पेंट्स समूह के अलावा बैंकिंग सेक्टर और फिल्म जगत की हस्तियों से मिलेंगे। अन्य दौरों में, अडानी ग्रुप, हिताची, हीरानंदानी ग्रुप, नेस्ले, कोकाकोला, मारुति सुजुकी, अशोका लेलैंड, गोयनका ग्रुप, ओसवाल इंडस्ट्रीज आदि बड़े औद्योगिक समूहों, कंपनियों से बात हो सकती है।

  • 5 जनवरी: मुंबई में रोड शो- मुंबई की टीम में CM योगी आदित्यनाथ होंगे। औद्योगिक विकास मंत्री नन्दगोपाल नन्दी और स्वतंत्र प्रभार मंत्री रविन्द्र जायसवाल भी साथ रहेंगे।
  • 9 जनवरी: चेन्नई में रोड शो- यहां निवेशकों से भेंट करने वाली टीम में वित्त मंत्री सुरेश खन्ना और स्वतंत्र प्रभार मंत्री असीम अरुण और नितिन अग्रवाल रहेंगे।
  • 13 जनवरी: नई दिल्ली में रोड शो- औद्योगिक विकास मंत्री नन्दगोपाल नन्दी, आईटी और इलेक्ट्रॉनिक्स विभाग के मंत्री योगेंद्र उपाध्याय और नगरीय विकास विभाग के मंत्री एके शर्मा, स्वतंत्र प्रभार मंत्री सन्दीप सिंह उद्योग जगत से मिलेंगे।
  • 16 जनवरी: कोलकाता में रोड शो- टीम में उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य, औद्योगिक विकास मंत्री नन्दगोपाल नन्दी, स्वतंत्र प्रभार मंत्री दयाशंकर सिंह और राज्य मंत्री अजीत सिंह पाल रहेंगे।
  • 18 जनवरी: हैदराबाद में रोड शो- उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक, प्राविधिक शिक्षा मंत्री योगेंद्र उपाध्याय और स्वतंत्र प्रभार मंत्री अरुण सक्सेना रहेंगे।
  • 20 जनवरी: अहमदाबाद में रोड शो- गुजरात के अहमदाबाद में PWD विभाग के मंत्री जितिन प्रसाद, कृषि मंत्री सूर्य प्रताप शाही, स्वतंत्र प्रभार मंत्री जयेंद्र प्रताप और राज्य मंत्री जसवंत सैनी रहेंगे।
  • 23 जनवरी: बेंगलुरु में रोड शो- औद्योगिक विकास मंत्री नन्दगोपाल नन्दी, आईटी और इलेक्ट्रॉनिक्स विभाग के मंत्री योगेंद्र उपाध्याय, स्वतंत्र प्रभार मंत्री असीम अरुण रहेंगे।

Related Articles

Back to top button