उत्तर प्रदेशराज्य

भाजपा-नेत्री की हत्या में DIG की पत्नी को उम्रकैद

स्वतंत्रदेश,लखनऊ:,लखनऊ में रिटायर्ड DIG की पत्नी अलका मिश्रा को अब ताउम्र सलाखों के पीछे रहना होगा। 18 साल पुराने मालती शर्मा हत्याकांड मामले में कोर्ट ने उन्हें दोषी मानते हुए उम्रकैद की सजा सुना दी। अलका मिश्रा DIG पीके मिश्रा की पत्नी है। कोर्ट से दोषी करार होने के बाद वो पिछले 2 साल से फरार चल रही थीं। रविवार देर शाम लखनऊ पुलिस ने अलका मिश्रा को गाजीपुर से गिरफ्तार किया था। सोमवार को कोर्ट में पेश किया, वहां उसे आजीवन कारावास की सजा सुनाई गई।

दरअसल, इस कहानी की शुरुआत लखनऊ के सर्वोदय नगर में 7 जून, 2004 को मालती शर्मा की हत्या से शुरू होती है। मालती भाजपा नेत्री थीं और जौनपुर की रहने वाली थीं। लखनऊ की राजनीति में मजबूती से सक्रिय थीं।वह उस वक्त महिला मोर्चा की शहर सचिव थीं। माना गया कि इसकी वजह से DIG पीके मिश्रा की पत्नी अलका मिश्रा को दिक्कत हो रही थी। वो खुद भी उस वक्त भाजपा नेत्री थी। उस वक्त विकासनगर की पार्षद थीं। बाद में अलका मिश्रा भाजपा के अवध क्षेत्र की पूर्व उपाध्यक्ष रहीं। सियासी वर्चस्व की नफरती जंग में मालती की गोली मारकर हत्या करवा दी गई थी।

गैर जमानती वारंट जारी, कुर्की की नोटिस चस्पा हुई
अलका के खिलाफ कोर्ट ने गैर जमानती वारंट जारी किया गया था। उनके घर पर कुर्की की नोटिस चस्पा की गई। इसके बाद पुलिस हर जगह छापेमारी कर रही थी, काफी जद्दोजहद के बाद रविवार को लखनऊ पुलिस ने गाजीपुर इलाके से अलका को गिरफ्तार कर लिया। अलका को कोर्ट में पेश किया गया। इस मामले में अलका मिश्रा, सिपाही राजकुमार, आलोक दुबे और रोहित सिंह को उम्र कैद की सजा सुनाई गई। ADJ विवेकानंद शरण त्रिपाठी ने सजा के साथ जुर्माना भी लगाया है।

Related Articles

Back to top button