उत्तर प्रदेशराज्य

मैनपुरी में डिंपल यादव रचेंगी नया कीर्तिमान 

स्वतंत्रदेश,लखनऊ:सपा संरक्षक मुलायम सिंह यादव के निधन के बाद मैनपुरी लोकसभा सीट पर हुए उपचुनाव की मतगणना जारी है। उपचुनाव में सपा से डिंपल यादव और भाजपा के रघुराज सिंह शाक्य समेत छह प्रत्याशी हैं। गुरुवार की सुबह आठ बजे मतगणना शुरू हुई। शुरुआत से ही डिंपल यादव की बड़ी बढ़त बरकरार है। दोपहर साढ़े 12 बजे तक डिंपल यादव एक लाख से अधिक वोटों से भाजपा प्रत्याशी पर बढ़त बना चुकी थीं। अगर डिंपल यादव मैनपुरी लोकसभा का उपचुनाव जीततीं हैं तो उनके नाम नया कीर्तिमान बनेगा, क्योंकि यहां से अब तक कोई महिला सांसद नहीं चुनी गई है।

 इस बार उपचुनाव में सपा ने डिंपल यादव को उतारा। चुनाव में मुलायम का जलवा और डिंपल का चेहरा था। प्रचार में सैफई परिवार ने एकजुट होकर डिंपल के लिए वोट मांगे। यदि डिंपल यादव की जीत होती है तो यह मैनपुरी लोकसभा क्षेत्र से पहली महिला प्रत्याशी होंगी, जो संसद की दहलीज पर पहुंचेंगी।

Related Articles

Back to top button