उत्तर प्रदेशराज्य

भूपेंद्र सिंह ने ग्रहण किया कार्यभार

स्वतंत्रदेश,लखनऊ:भाजपा के नवनियुक्त प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र चौधरी सोमवार दोपहर को शताब्दी एक्सप्रेस से लखनऊ पहुंचे। लखनऊ पहुंचने पर चारबाग रेलवे स्टेशन पर उनका भव्य स्वागत किया गया। स्टेशन पर प्रदेश सरकार के मंत्रियों, पार्टी के कार्यकर्ताओं ने उनका स्वागत किया। चारबाग रेलवे स्टेशन से वे भव्य जुलूस के साथ पार्टी के प्रदेश मुख्यालय पहुंचे। वहां मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य, ब्रजेश पाठक, निवर्तमान प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह, प्रदेश महामंत्री संगठन धर्मपाल सिंह की मौजूदगी में भूपेंद्र चौधरी ने कार्यभार ग्रहण किया।

भूपेंद्र चौधरी का स्वागत करते उपमुख्यमंत्री

भूपेंद्र चौधरी के स्वागत के लिए लखनऊ को पूरी तरह भगवामय कर दिया गया है। रेलवे स्टेशन से हज़रतगंज चौराहा तक मार्ग को होर्डिंग, बैनर और भाजपा के झंडे से सजाया गया है। भाजपा के 20 से अधिक सांसद भूपेंद्र चौधरी के साथ शताब्दी एक्सप्रेस से पहुंचे हैं।

मुख्यमंत्री योगी ने कहा कि भूपेंद्र चौधरी को बड़ी जिम्मेदारी मिली है। प्रदेश में मजबूत पकड़ है, सरकार और संगठन के बच समन्वय की जिम्मेदारी मिली है। भूपेंद्र चौधरी ने पूर्व में भी अच्छा प्रदर्शन किया। उनकी क्षमता को हम बखूबी जानते हैं। स्वतंत्रदेव सिंह को स्वतंत्र नहीं होने देंगे। स्वतंत्र देव संगठन के लिए ही जाने जाते रहे हैं। प्रदेश में अन्य सरकारों में जब लाठी नहीं चटकती थी तब स्वतंत्र देव लाठी जरूर चटका देते थे। प्रदेश में विधानसभा चुनाव में की गई मेहनत का नतीजा है कि दूसरी बार कोई सरकार रिपीट हुई है। सरकार और संगठन मिलकर प्रदेश को ऊंचाइयों पर ले जाने का कार्य करेंगे। पूरे प्रदेश को भाजपा मय बना देंगे। कार्यकर्ताओं का उल्लास देखते ही बन रहा है, स्वागत कार्यक्रम इस बात का सबूत है।

Related Articles

Back to top button