उत्तर प्रदेशराज्य

वाराणसी ने जीता खिताब

स्वतंत्रदेश,लखनऊ:स्मार्ट सिटी के कचरा प्रबंधन में बेस्ट सॉलिड वेस्ट प्रैक्टिसेस का अवार्ड वाराणसी को मिला है। स्मार्ट सिटी काउंसिल ऑफ इंडिया की ओर से आयोजित सातवें स्मार्ट अर्बननेशन 2022 का अवॉर्ड शुक्रवार को मुंबई में आयोजित कार्यक्रम में दिया गया। स्मार्ट सिटी काउंसिल इंडिया के चेयरमैन प्रताप पडोडे ने यह अवार्ड वाराणसी स्मार्ट सिटी के मुख्य महाप्रबंधक डॉ. डी. वासुदेवन को दिया।देश के 100 स्मार्ट सिटी में से वाराणसी को बेस्ट सॉलिड वेस्ट प्रक्टिसेस के अवार्ड के लिए चुना गया है। इसके पहले भी वाराणसी स्मार्ट सिटी अपने कुशल प्रबंधन के लिए कई अवॉर्ड जीत चुका है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में शहरों को खूबसूरत, साफ-सफाई सुविधायुक्त और जनता के लिए सुगम बनाने का प्रबंधन रंग ला रहा है और देश भर के 100 स्मार्ट सिटी में से वाराणसी को चयनित किया गया।

वाराणसी ने इस कारण जीता अवार्ड
स्मार्ट सिटी के मुख्य महाप्रबंधक डॉ. डी. वासुदेवन ने बताया कि अवार्ड और पुरस्कारों के पीछे अच्छी रणनीति और कुशल प्रबंधन है। सॉलिड वेस्ट मैनेजमेंट के लिए छह हजार से अधिक लोगों की टीम सुबह से ही कचरे को डोर टू डोर कलेक्शन करके प्रोसेसिंग प्लांट तक ले जाती है। इस पूरे प्रबंधन की निगरानी कमांड सेंटर से की जाती है।सेंटर पर 130 बायोमैट्रिक डिवाइस से कर्मचारियों की हाजिरी ली जाती है व 20 कचरा घरों की 433 कैमरे से 174 जगहों पर भी नजर रखी जाती है। उन्होंने बताया कि 202 जीपीएस युक्त कूड़ा गाड़ियों को ट्रैक किया जाता है। 902 वॉल्यूम सेंसर और अन्य स्रोतों से शहर से उठने वाले कचरा की मात्रा का पता चलता है। जो करीब 700 टन रोजाना है।

Related Articles

Back to top button