उत्तर प्रदेशराज्य

 39 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट

स्वतंत्रदेश,लखनऊ:यूपी में मानसून एक बार फिर एक्टिव मोड में है। शनिवार को मौसम विभाग ने 39 जिलों में बारिश का अलर्ट जारी किया है। इसमें 28 जिलों में येलो अलर्ट और 11 जिलों में रेड अलर्ट है। मौसम विभाग ने रेड अलर्ट वाले जिलों में 70 किलोमीटर प्रति घंटे और येलो अलर्ट वाले जिलों में 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चलने की संभावना जताई है।

भारी बारिश का अलर्ट

बीते 24 घंटे में यूपी के 24 जिलों में 7.9 मिलीमीटर बारिश हुई है। लखनऊ, गोरखपुर में लगातार तीन घंटे बारिश होने से 50 से ज्यादा कॉलोनियों में पानी भर गया। वहीं इटावा में अंडरपास में पानी भरने से यात्रियों से भरी बस घंटों तक फंसी रही। चित्रकूट में भी भारी बारिश के चलते कच्चा मकान गिरने से भाई-बहन की मौत हो गई। सिद्वार्थनगर में आकाशीय बिजली गिरने से एक किशोर की मौत।

वहीं वाराणसी में गंगा का जल स्तर शनिवार सुबह 6 बजे तक बढ़कर 69.30 मीटर पहुंच गया है। गंगा वार्निंग लेवल से महज 96 सेंटीमीटर नीचे है। गंगा के सभी 84 घाटों पर बाढ़ जैसी स्थिति बन गई है।

Related Articles

Back to top button