उत्तर प्रदेशराज्य

मंकीपॉक्स के खतरे पर UP में अलर्ट

स्वतंत्रदेश,लखनऊ:दुनियाभर के करीब 90 देशों में फैल चुके मंकीपॉक्स का खतरा UP में बन रहा है। पड़ोसी राज्य दिल्ली में एक और केरल में 3 मरीज मिल चुके हैं। UP में अलर्ट जारी होने के बाद एक्सपर्ट्स भी इससे बचने की सलाह दे रहे हैं। यूपी के मरीजों के सैंपल अब AIIMS दिल्ली और KGMU लखनऊ भेजे जाएंगे। मेरठ और सहारनपुर मंडल के सैंपल जांच के लिए दिल्ली, बाकी मंडलों की जांच KGMU लखनऊ में होगी। जानकार इसे सही पहल मान रहे हैं। पुणे में सैंपल भेजें जाने के कारण जांच रिपोर्ट आने में देरी लगती थी, लेकिन अब ऐसी समस्या नहीं होगी।

मेरठ-सहारनपुर मंडल के सैंपल दिल्ली के AIIMS, बाकी लखनऊ भेजे जाएंगे

एक्सपर्ट बोले- लक्षण दिखे तो न बनाएं रिलेशन
राजनारायण लोकबंधु अस्पताल की निदेशक और वरिष्ठ स्त्री रोग चिकित्सक डॉ. दीपा त्यागी ने बताया कि मंकीपॉक्स को लेकर लोगों के मन में तमाम तरह के सवाल हैं। बेहतर यह ही होगा कि यदि आपको मंकीपॉक्स के लक्षण दिखे तो तुरंत सतर्क हो जाएं। खुद को आइसोलेट कर लें और जांच भी तुरंत कराएं। अपने पार्टनर के साथ शारीरिक संबंध न बनांए।

अब तक 4 पॉजिटिव केस हुए दर्ज
भारत में मंकीपॉक्स के अब तक 4 मामले रिपोर्ट हुए हैं। इनमें से 3 केरल और 1 केस पड़ोसी राज्य दिल्ली में पाया गया। प्रदेश में अब तक 7 संदिग्ध सैंपल जांच के लिए भेजे गए हैं। इनमें 5 निगेटिव रहे और 2 की रिपोर्ट आना बाकी है।

मंकीपॉक्स का बढ़ रहा खतरा
UP में मंकीपॉक्स की आशंका के चलते एक्सपर्ट पहले से ही सतर्कता बरतने की बात कह चुके हैं। संक्रमण से बचाव के लिए केंद्र से एडवाइजरी जारी होने के बाद सभी 75 जिलों में इसे भेज दिया गया है। CM योगी ने सभी कोविड अस्पतालों में 10 बड़े मंकीपॉक्स के लिए रिजर्व करने के निर्देश दिए हैं। इसके अलावा लक्षण मिलने पर 21 दिन के आइसोलेशन और ट्रिपल लेयर मास्क की भी हिदायत दी गई है।

बरतनी होंगी ये सावधानी

  • 21 दिन का आइसोलेशन
  • सेक्सुअल एक्टिविटी पर रोक
  • सेल्फ लिमिटिंग होना जरूरी यानी खुद से आइसोलेशनके लिए बढ़ाना होगा कदम
  • लक्षण दिखते ही क्लोज फिजिकल कॉन्टैक्ट होने से बनानी होगी दूरी
  • पालतू पेट् से भी बनानी होगी दूरी
  • ट्रिपल लेयर मास्क का करें प्रयोग
  • गंभीर लक्षण में पैन थेरपी से होगा इलाज
  • जरूरत पड़ने पर हॉस्पिटलाइज होने की जरूरत

Related Articles

Back to top button