उत्तर प्रदेशराज्य

 जाति, धर्म व मजहब कर रही देश को कमजोर

 स्वतंत्रदेश,लखनऊ:कारगिल विजय दिवस पर कारगिल वाटिका में आयोजित कार्यक्रम में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि भारत के महापुरुषों के प्रति समान में अपने घरों पर तिरंगा लहराएं। उन्होंने कहा, जाति, धर्म और मजहब की संकीर्णता से ऊपर उठना होगा। यही बातें देश को कमजोर कर रही हैं। सीएम ने कहा, आज पूरा देश कारगिल विजय दिवस मना रहा है। 

कारगिल विजय दिवस के अवसर पर लखनऊ में आयोजित कार्यक्रम में पहुंचे मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा जाति धर्म और मजहब की संकीर्णता ही देश को कमजोर कर रही है।

सीएम योगी बोले, कारगिल स्वतंत्र भारत का ऐसा युद्ध भारत पर पाकिस्तान ने जबरन थोपा था। मई 1999 को यह युद्ध प्रारम्भ होता है आज ही कारगिल युद्ध ने भारत की विजय की घोषणा हुई थी। आज के ही दिन पाकिस्तान बेनकाब हुआ था, साथ साथ भारत के जंनबाजो के शौर्य को दुनिया ने देखा। लखनऊ के कैप्टन मनोज पांडेय, सुनील जंग, आदित्य मिश्र जैसे बलिदानियों का नाम देश समान के साथ लेता है।

Related Articles

Back to top button