उत्तर प्रदेशराज्य

अश्लील वीडियो बनाने वाला गिरफ्तार

स्वतंत्रदेश ,लखनऊ : राजधानी समेत विभिन्न जनपदों की 67 महिलाओं को फोन पर अश्लील फोटो, मैसेज और अश्लील वीडियो काल कर परेशान करने वाले टैक्सी चालक विनोद श्रीवास्तव उर्फ विक्की को वूमेन पावर लाइन की टीम ने गिरफ्तार कर लिया। विनोद प्रयागराज के धूमनगंज का रहने वाला है। उसके खिलाफ वूमेन पावर लाइन में बहुत सी महिलाओं और छात्राओं ने शिकायत की थी। उसके खिलाफ कुल 67 मुकदमें मोबाइल नंबर के आधार पर लखनऊ समेत विभिन्न जनपदों में दर्ज हैं।

इंटरनेट मीडिया से नंबर निकालकर भेजा था अश्लील मैसेज फोटो और करता था वीडियो काल।

इंटरनेट मीडिया से जुटाता था महिलाओं के नंबर : डीआइजी रवि शंकर छवि ने बताया कि गिरफ्तार आरोपित विनोद श्रीवास्तव महिलाओं से बात करने का शौकीन है। वह अपने सोर्सेश और इंटरनेट मीडिया से विभिन्न जनपदों की महिलाओं के नंबर जुटाता। इसके बाद एक एक कर उन्हें काल करता अश्लील बातें करता था। वाट्सएप पर अभद्र मैसेज, फोटो और वीडियो भेजता। महिलाएं अगर वीडियो काल रिसीव करती तो उनसे अश्लीलता करने लगा था। उसके खिलाफ लखनऊ में ही 17 शिकायतें दर्ज हैं। वह फर्जी आइडी पर सिम खरीदता था। इसके बाद महिलाओं को परेशान करने में जुट जाता। सर्विलांस टीम की मदद से उसकी लोकेशन ट्रेस की गई। इसके बाद एक टीम प्रयागराज भेजी गई। प्रयागराज पुलिस की मदद से विनोद को उसके घर से गिरफ्तार किया गया है।

Related Articles

Back to top button