उत्तर प्रदेशराज्य

इंटरनेट मीडिया पर भाजपा के ई-रावण का कब्जा

स्वतंत्रदेश,लखनऊ :समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव का भारतीय जनता पार्टी पर हमला जारी है। विश्वकर्मा जयंती पर शुक्रवार को अखिलेश यादव ने लखनऊ में दावा किया कि 2022 के विधानसभा चुनाव में भारतीय जनता पार्टी सरकार का सफाया हो जाएगा। इसके साथ ही उन्होंने घोषणा कर दी कि उनकी सरकार बनते ही विश्वकर्मा जयंती पर अवकाश करा दिया जाएगा।

       अखिलेश यादव ने कहा कि प्रदेश की योगी आदित्यनाथ सरकार ने पहले की किसी भी सरकार की तुलना में अधिक झूठ बोला है।

अखिलेश यादव ने कहा कि प्रदेश की योगी आदित्यनाथ सरकार ने पहले की किसी भी सरकार की तुलना में अधिक झूठ बोला है। ऐसा लगता है कि भाजपा झूठ का ट्रेनिंग सेंटर चला रही है। जनता को गुमराह करने के लिए अफवाहें फैलाई जा रही हैं। इस सरकार में सबसे ज्यादा झूठ बोला गया है। भाजपा की केन्द्र तथा राज्य की सरकार झूठ का प्रशिक्षण केन्द्र चला रहे हैं।

अखिलेश यादव ने कहा कि इंटरनेट मीडिया में भाजपा ïके ई-रावण बैठे हैं। समाजवादी पार्टी से जुड़े लोग काफी सीधे होते हैं। मोबाइल पर जो चीजें आ जाती है उसपर यकीन कर लेते हैं। जनता के बीच में अब तो इंटरनेट मीडिया से अफवाह फैलाई जा रही है।

Related Articles

Back to top button