उत्तर प्रदेशराज्य

30 सितंबर तक लगवा लें हाई सिक्योरिटी नंबर प्लेट

स्वतंत्रदेश,लखनऊ । कामर्शियल वाहनों में हाई सिक्योरिटी रजिस्ट्रेशन नंबर प्लेट एचएसआरपी लगवाए जाने की अंतिम तारीख 30 सितंबर करीब है। जिन वाणिज्यिक वाहनों का संचालन कर रहे स्वामियों ने (एचएसआरपी) नहीं लगवाई है वह तत्काल लगवा लें। इसके बाद उन्हें वाहन संचालन में दिक्कत आएगी और गाड़ियों का चालान होगा। वहीं, जिन निजी वाहनों के पंजीयन के अंतिम का नंबर 0 और 1 है उन वाहन स्वामियों को एचएसआरपी लगवाए जाने की तिथि भी नजदीक है। 15 नवंबर तक वाहन स्वामियों को हाई सिक्योरिटी रजिस्ट्रेशन नंबर प्लेट लगवाना जरूरी होगा।

  कामर्शियल वाहनों में हाई सिक्योरिटी रजिस्ट्रेशन नंबर प्लेट एचएसआरपी लगवाए जाने की अंतिम तारीख 30 सितंबर करीब है।

अभी निजी वाहनों में एचएसआरपी लगवाने की ये हैं तिथियां 

  • 15 नवंबर 2021 तक        सभी जिलों में पंजीकृत वे निजी वाहन जिनके नंबर के अंत में 0 और 1 है।
  • 15 फरवरी 2022 तक       पंजीकृत वाहन जिनके नंबर के अंत में 2 और 3 है।
  • 15 मई 2022 तक            पंजीकृत वाहन जिनके अंतिम नंबर के अंत में 4 और 5 है।
  • 15 अगस्त 2022 तक       पंजीकृत वाहन जिनके नंबर के अंत में 6 और 7 है।
  • 15 नवंबर 2022 तक        पंजीकृत वाहन जिनके नंबर के अंत में 8 और 9 है।

 

Related Articles

Back to top button