उत्तर प्रदेशराज्य

IIT कानपुर में 6 प्रोफेसरआइसोलेट

स्वतंत्रदेश,लखनऊ:UP में मंकीपॉक्स का खतरा मंडरा रहा है। विदेशों से आए कई देशों से कानपुर पहुंचे 6 प्रोफेसर को IIT में 21 दिनों के लिए आइसोलेट कर दिया गया है। शासन भी अलर्ट है। प्रदेश के सभी 75 जिलों में कोविड वार्डों में 10 बेड मंकीपॉक्स मरीजों के लिए रिजर्व रखने को कहा गया है।

:IIT कानपुर में 6 प्रोफेसर 21 दिनों के लिए आइसोलेट

गाजियाबाद और नोएडा में तीन संदिग्ध मरीज सामने आए थे, लेकिन उनकी रिपोर्ट निगेटिव आ चुकी है। बता दें कि केरल में 4 और पड़ोसी राज्य दिल्ली में 1 मरीज मिल चुके हैं। 85 देशों में 21 हजार के करीब मंकीपॉक्स के मरीज सामने आए हैं। जानकारों की मानें तो यदि मंकीपॉक्स इसी रफ्तार से फैलता रहा तो आने वाले 20 दिनों के अंदर कुल केस 1 लाख से ज्यादा हो जाएंगे। इस लिहाज से UP में भी तेजी से संक्रमितों की संख्या बढ़ने की आशंका है।

IIT कानपुर में 6 प्रोफेसर आइसोलेट, CMO को पता ही नहीं
IIT कानपुर के विजिटर हॉस्टल एक्सटेंशन में 6 प्रोफेसर, उनके परिवार वाले और छात्रों को 21 दिनों के लिए आइसोलेट किया गया है। इसकी जानकारी CMO डॉ. आलोक रंजन को भी नहीं थी।

Related Articles

Back to top button