Uncategorized

 मायावती भी बीजेपी सपोर्ट में

स्वतंत्रदेश,लखनऊ:कांग्रेस नेता अधीर रंजन ने राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के लिए राष्ट्रपत्नी शब्द का इस्तेमाल किया। भाजपा समर्थित द्रौपदी मुर्मू पर विवादित टिप्पणी के बाद संसद में कांग्रेस पार्टी की घेराबंदी की गई। अब बसपा प्रमुख मायावती ने भी द्रौपदी मुर्मू पर टिप्पणी को लेकर नाराजगी जाहिर की है। उन्होंने कहा,”लोकसभा में कांग्रेस के नेता अधीर रंजन द्वारा उनके (द्रौपदी. मुर्मू) खिलाफ आपत्तिजनक टिप्पणी करना दुखद और शर्मनाक भी है। कांग्रेस पार्टी इसके लिए देश से माफी मांगे। अपनी जातिवादी मानसिकता को छोड़ दे।”

कांग्रेस नेता अधीर रंजन चौधरी की राष्ट्रपति पर टिप्पणी को लेकर जमकर हंगामा हो रहा है

इस मामले में अमेठी की सांसद केंद्रीय मंत्री स्मृति ने संसद में कहा,”कांग्रेस महिला विरोधी पार्टी है। कांग्रेस आदिवासी विरोधी पार्टी है। कांग्रेस को आदिवासी राष्ट्रपति बर्दाश्त नहीं हो रहा है। कांग्रेस ने राष्ट्रपति मुर्मू का मजाक उड़ाया है। पार्टी द्रौपदी मुर्मू से माफी मांगे।

इस पूरे प्रकरण पर कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी ने कहा,”अधीर रंजन चौधरी ने पहले ही गलती मान ली है।” अधीर रंजन चौधरी बोले, “मुझसे चूक हो गई। मैं जानता हूं कि भारत की राष्ट्रपति चाहे कोई भी हो। वे हमारे लिए राष्ट्रपति ही हैं। ये शब्द बस एक बार निकला है। ये चूक हुई है, लेकिन सत्ताधारी पार्टी के कुछ लोग राई का पहाड़ बना रहे हैं।”

Related Articles

Back to top button