उत्तर प्रदेशराज्य

बेसिक शिक्षा विभाग ने टाइमिंग में किया बदलाव

स्वतंत्रदेश,लखनऊ:बेसिक शिक्षा परिषद ने प्रदेश भर के परिषदीय स्कूलों के संचालन का नया शेड्यूल जारी किया है। अब तक सुबह 7:30 से खुलने वाले स्कूल, कल यानी मंगलवार से सुबह 8 बजे से खुलेंगे।

8 बजे से स्कूल खुलने के बाद पहले 15 मिनट में प्रेयर और योग अभ्यास होगा।

उत्तर प्रदेश के 1 लाख 33 हजार स्कूल में 1 करोड़ 95 लाख से ज्यादा स्टूडेंट्स का रजिस्ट्रेशन हो चुका है। स्कूलों का यह टाइमटेबल 30 सितंबर 2022 तक लागू होगा। बेसिक शिक्षा परिषद के सचिव प्रताप सिंह बघेल ने रविवार को इससे जुड़ा आदेश सभी जिलों के बीएसए को जारी कर दिया है।आठ बजे स्कूल खुलने के बाद 15 मिनट प्रेयर और योग अभ्यास के लिए तय होगा। लंच का समय 10.30 बजे से 11 बजे तक रखा गया। 30 सितंबर तक स्कूल इसी टाइम टेबल के अनुसार संचालित किए जाएंगे। वही 1 अक्टूबर 2022 से 31 मार्च 2022 तक स्कूल सुबह 9 बजे से तीन बजे तक चलेंगे।गर्मी की छुट्टियों के बाद इस बार पहली बार 16 जून से ही परिषदीय स्कूलों को खोला गया था। भीषण गर्मी के कारण स्कूल खुलने का समय सुबह 7:30 बजे से 1:30 बजे तक रखा गया था। इसमें बच्चे 7:30 बजे से 12.30 बजे तक स्कूल में रहते थे। शिक्षकों और स्टॉफ को 1:30 बजे तक रहने के निर्देश थे। अब उन्हें 2 बजे तक रुकना होगा।

Related Articles

Back to top button