उत्तर प्रदेशराज्य

आज देश के लिए ऐतिहासिक समय है- मोदी

स्वतंत्रदेश,लखनऊ:ग्राम सभा से लेकर राज्यसभा तक का सफर तय करने वाले हरमोहन सिंह यादव की सोमवार को 10वीं पुण्यतिथि है। कानपुर में हुए कार्यक्रम को पीएम नरेंद्र मोदी ने वर्चुअली संबोधित किया।

आज देश के लिए ऐतिहासिक समय है; चौधरी साहब ने 84 के दंगों में कई सिखों की जान बचाई

उन्होंने कहा, ”मैं हरमोहन सिंह यादव जी को अपनी श्रद्धांजलि अर्पित करता हूं। मैं खुद कानपुर आना चाह रहा था। मगर, राष्ट्रपति का शपथ ग्रहण समारोह था। आज देश के लिए ऐतिहासिक समय है, जब सबसे पिछड़ी जाति से कोई सर्वोच्च पद पर पहुंचा।”उन्होंने कहा, ”आज देश आजादी का 75वां साल मना रहा है। आज कोई भी शोषित वंचित नहीं रहना चाहिए। तभी बदलाव आएगा। हरमोहन जी ने शिक्षा के क्षेत्र में आंदोलन छेड़ा था, जिसे आज सुखराम और मोहित आगे बढ़ा रहे हैं। आज देश में बेटी बढ़ाओ बेटी पढ़ाओ में देश आगे बढ़ रहा है। आज अंग्रेजी के चलते बच्चे पीछे ना रह जाएं। इसके लिए सामाजिक न्याय के जमीन मजबूत की जा रही है।”

इस मौके पर सुखराम ने कहा, ”मैंने पीएम मोदी से गांव आने का अनुरोध किया था। दो प्रधानमंत्री चौ. चरण सिंह और चंद्रशेखर मेरे गांव आ चुके हैं। आप सभी प्रधानमंत्रियों से ज्यादा लोकप्रिय हो चुके हैं। मगर, वह नहीं आ पाए।”

Related Articles

Back to top button