उत्तर प्रदेशराज्य

पिटबुल की पैरवी में उतरीं मेनका गांधी

स्वतंत्रदेश,लखनऊ:मालकिन को मारने के बाद चर्चा में आई पिटबुल डागी ब्राउनी को परिवार को देने की पैरवी पूर्व केंद्रीय मंत्री व सांसद मेनका गांधी ने की है। मेनका गांधी ने नगर निगम के अधिकारियों से फोन पर संपर्क किया और कहा कि पिटबुल के मालिक अमित त्रिपाठी चाहते हैं कि पिटबुल ब्राउनी को किसी अन्य को सौंपने के बजाय उसके किसी रिश्तेदार को दे दिया जाए, जो दूर गांव में उसे भेज देंगे। इसलिए नगर निगम को अमित के अनुरोध पर विचार करना चाहिए।

नगर निगम के संयुक्त निदेशक (पशु कल्याण) डा. अरविंद राव ने मेनका गांधी के आए फोन की पुष्टि की और कहा कि जो भी होगा नियमानुसार किया जाएगा। उसे गोद लेने के लिए करीब आठ लोग नगर निगम से संपर्क कर चुके हैं, जबकि बंगलुरू की एक संस्था ने भी उसे गोद लेने की चाहत दिखाई है। डाग मील न खाने वाली ब्राउनी ने अंडा भी नहीं खाया था और ब्राउनी को चिकन ही पसंद है।

कैसरबाग बंगाली टोला में मालकिन सुशीला त्रिपाठी को मारने वाली ब्राउनी को नगर निगम ने जब्त कर इंदिरानगर (कुकरैल पिकनिक स्पाट के पास) में बने नगर निगम के कुत्ता नसबंदी केंद्र जरहरा में रखा है। अब वह कर्मचारियों के साथ खुले में भी रहती है। वह सिर्फ चिकन ही खा रही है।

Related Articles

Back to top button