उत्तर प्रदेशराज्य

राष्ट्रपति रामनाथ कोविन्द के विदाई समारोह में शामिल होंगे योगी

स्वतंत्रदेश,लखनऊ:मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ शुक्रवार देर शाम से नई दिल्ली के दौरे पर हैं। सीएम योगी आदित्यनाथ आज शाम को राष्ट्रपति रामनाथ कोविन्द के विदाई समारोह में शामिल होंगे। मुख्यमंत्री रविवार को नई दिल्ली में भाजपा शासित राज्यों के मुख्यमंत्रियों की प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के साथ होने वाली बैठक में भी शामिल होंगे।

सीएम योगी आदित्यनाथ दिल्ली पहुंचे हैं। वह निर्वाचित राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू से भेंट करने के साथ ही राष्ट्रपति रामनाथ कोविन्द के विदाई समारोह तथा उनके सम्मान में होने वाले रात्रि भोज कार्यक्रम में भी शामिल होंगे। मुख्यमंत्री आज भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश (जेपी) नड्डा तथा गृह मंत्री अमित शाह से भी मिलेंगे। वह 24 जुलाई को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के साथ होने वाली भाजपा शासित राज्यों के मुख्यमंत्रियों की बैठक में भी शामिल होंगे।नई दिल्ली में आज राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद का विदाई समारोह है। इनका कार्यकाल 24 जुलाई को समाप्त हो रहा है। राष्ट्रपति के विदाई समारोह में पीएम नरेन्द्र मोदी के साथ ही सीएम योगी आदित्यनाथ भी शामिल होंगे। यह समारोह संसद भवन के सेंट्रल हॉल में आयोजित किया जाएगा।

Related Articles

Back to top button