उत्तर प्रदेशराज्य

एक दिन की बारिश से टूटा 6 साल का रिकॉर्ड

स्वतंत्रदेश,लखनऊ:यूपी में गुरुवार को बारिश ने 6 साल का रिकॉर्ड तोड़ दिया। बीते 24 घंटे में प्रदेश में 22 मिमी बारिश रिकॉर्ड की गई। इससे पहले 2016 में 21 जुलाई को 21 मिमी बारिश रिकॉर्ड की गई थी। अंबेडकरनगर में सबसे ज्यादा 78.8 मिमी बारिश हुई है।

यह तस्वीर राजधानी लखनऊ के 1090 की है। शुक्रवार सुबह से हो रही बारिश से मौसम ठंडा हो गया है।

शुक्रवार सुबह लखनऊ का मौसम लगातार तीसरे दिन खुशनुमा रहा। यहां सुबह 7 बजे से कुछ इलाकों में बारिश हो रही है। गोमतीनगर, हजरतगंज और वृन्दावन योजना में सुबह बारिश होने से लोगों को काफी राहत मिली है।

मानसून शुरू होने से अब तक 108.7 मिमी बारिश हुई है। मौसम विभाग का कहना है कि शुक्रवार को लखनऊ में रुक-रुक बारिश हो सकती है। पश्चिमी यूपी में भी बरसात होने की संभावना है। बुंदेलखंड के 4 जिलों में भी बारिश का अलर्ट है।

इस बीच पूर्वांचल के चार जिलों में बिजली गिरने से 6 लोगों की मौत हुई। बलिया और कौशांबी में दो-दो, गाजीपुर और मऊ में एक-एक व्यक्तियों की मौत हुई।मौसम विभाग का कहना है कि शुक्रवार को आंधी और गरज चमक के साथ मूसलाधार बारिश हो सकती है। पश्चिमी यूपी के जिलों में भारी वर्षा की चेतावनी जारी की गई है। लखनऊ और आसपास के जिलों में बदली और बारिश हो सकती है। अधिकतम तापमान 32 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 24 डिग्री सेल्सियस रह सकता है।

Related Articles

Back to top button