उत्तर प्रदेशराज्य

 शहरों के मनाए जाएंगे जन्मदिन

स्वतंत्रदेश ,लखनऊ:यूपी में अब 75 जिलों के जन्मदिन मनाए जाएंगे। देश में अनूठे तरह का ये पहला आयोजन होगा। जिलों का जन्मदिन कब मनाया जाएगा? इसके लिए निकायों में विशेषज्ञ की टीम तैयार की गई है। जिलों के स्थापना दिवस के डॉक्यूमेंट तैयार किए जा रहे हैं।

सबसे पहले उन 3 शहरों जहां जन्मदिन मनाए जाते हैं…

  • कानपुर- 24 मार्च 1803
  • वाराणसी- 24 मई 1956
  • गाजियाबाद- 14 नवंबर 1976

शहरों की होगी ब्रांडिंग
स्थानीय निकाय निदेशक नेहा शर्मा ने सभी जिलों के नगर निगमों और पालिकाओं को निर्देश जारी किया। ODOP यानी वन डिस्ट्रिक्ट वन प्रोडक्ट की तरह ही शहरों की विशेषता के साथ ब्रांडिंग की जानी है। नगर निकाय की स्थापना जिले में कब हुई, इसका रिकॉर्ड भी देखा जा रहा है।

शहर में किए जाएंगे आयोजन
शहरों के जन्मदिन को खास बनाने के लिए डिटेल्ड प्लान शासन से मांगा गया है। जन्मदिन के खास मौके पर शहरों के ऐतिहासिक, पौराणिक, विरासत और पार्कों में भी भव्य आयोजन किए जाने की तैयारी है।

Related Articles

Back to top button