उत्तर प्रदेशराज्य

द्रोपदी मुर्मू आज लखनऊ आएंगी

स्वतंत्रदेश,लखनऊ:राष्ट्रपति चुनाव में राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (एनडीए) की उम्मीदवार द्रोपदी मुर्मू शुक्रवार को लखनऊ आएंगी। लोक भवन में आयोजित एनडीए की बैठक में द्रोपदी मुर्मू भाजपा, अपना दल और निषाद पार्टी के विधायकों से मत एवं समर्थन देने की अपील करेंगी। भाजपा द्रोपदी मुर्मू के लखनऊ दौरे को भव्य बनाकर अनुसूचित जाति और अनुसूचित जनजाति वर्ग को साधेगी।

एनडीए की राष्ट्रपति पद की उम्मीदवार द्रौपदी मुर्मू शुक्रवार को लखनऊ आएंगी।

द्रोपदी मुर्मू शुक्रवार दोपहर 3 बजे अमौसी एयरपोर्ट पर पहुंचेंगी। एयरपोर्ट पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य, उप मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक, पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह, अपना दल के आशीष पटेल, निषाद पार्टी के अध्यक्ष संजय निषाद उनका स्वागत करेंगे। एयरपोर्ट पर भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा और अनुसूचित जनजाति मोर्चा की ओर से भी उनका स्वागत किया जाएगा।

एयरपोर्ट से वे बटलर पैलेस स्थित वीवीआईपी गेस्ट हाउस पहुंचेंगी। शाम 6 बजे लोक भवन में होने वाली एनडीए की बैठक में शामिल होंगी। मुख्यमंत्री और भाजपा प्रदेश अध्यक्ष की ओर से राष्ट्रपति चुनाव में द्रोपदी मुर्मू को मत एवं समर्थन देने का आग्रह किया जाएगा।

Related Articles

Back to top button