उत्तर प्रदेशलखनऊ

यूपी कल बनाएगा 25 करोड़ पौधे रोपने का रिकॉर्ड

स्वतंत्रदेश लखनऊ:मिशन 35 करोड़ के तहत इस साल वन महोत्सव के पहले दिन पांच जुलाई को 25 करोड़ पौधरोपण का रिकॉर्ड बनेगा। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ चित्रकूट में, राज्यपाल आनंदी बेन पटेल लखनऊ के कुकरैल में और उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य और ब्रजेश पाठक अयोध्या व प्रयागराज में पौधरोपण करेंगे।

वन महोत्सव के पहले दिन उत्तर प्रदेश में 25 करोड़ पौधे रोपे जाएंगे।

वन महोत्सव कार्यक्रम को जनांदोलन बनाने के लिए हर मंडल में प्रदेश सरकार का कोई न कोई मंत्री मौजूद रहेगा। साथ ही सांसदों को भी जिला आवंटित कर इसके दायरे को और बढ़ा दिया गया है।

वन विभाग के अपर प्रमुख सचिव मनोज कुमार के अनुसार हमारी तैयारियां पूरी हैं। 35 करोड़ लक्ष्य के सापेक्ष 46.49 करोड़ पौधे पौधशालाओं में उपलब्ध हैं। इनमें से 40.47 करोड़ तो सिर्फ  वन विभाग की पौधशालाओं में हैं।

Related Articles

Back to top button