उत्तर प्रदेशराज्य

BJP का मिशन 2024

स्वतंत्रदेश,लखनऊ:आजमगढ़ और रामपुर लोकसभा उपचुनाव की जीत को भाजपा 2024 चुनाव का संकेत मान रही है। भाजपा नेता मिशन 2024 में 80 सीटों के सियासी समीकरणों को साधने में जुटे हैं। बुधवार सुबह पार्टी कार्यालय में हुई बैठक में 2019 में हारी हुई 14 सीटों के प्रभारियों और संयोजकों ने भी हिस्सा लिया। इस दौरान भाजपा संगठन महामंत्री सुनील बंसल, कैबिनेट मंत्री स्वतंत्र देव सिंह भी मौजूद रहे।

यूपी की सत्ता पर दोबारा काबिज होने के बाद सीएम योगी ने पहली कार्यसमिति की बैठक में 75 सीटें जीतने का नारा दिया था।

भाजपा का अब फोकस पॉइंट 14 लोकसभा सीटों पर है। सीएम योगी ने उपचुनाव से पहले लोकसभा की 75 प्लस सीट का लक्ष्य दिया था, लेकिन अब पूरी की पूरी 80 सीटों पर जीत का दावा किया है। इसके लिए बूथ को मजबूत करने पर फोकस करने का मंत्र दिया गया।

Related Articles

Back to top button