उत्तर प्रदेशराज्य

घरों के ताले तोड़ रहा बच्चा चोर गैंग

स्वतंत्रदेश,लखनऊ:लखनऊ की अलीगंज पुलिस ने बंद घरों में चोरी करने वाले बच्चा चोर गैंग का खुलासा करते हुए दो किशोर को पकड़ा। एडीसीपी उत्तरी प्राची सिंह ने दोनों पकड़े गए किशोरों के साथियों और सरगना की तलाश के लिए एक टीम गठित की है। पुलिस ने दोनों आरोपियों को किशोर न्याय बोर्ड के समक्ष पेश कर आगे की विधिक कार्रवाई शुरू कर दी है।अलीगंज इंस्पेक्टर धर्मेंद्र सिंह यादव के मुताबिक, पकड़े गए बच्चा चोर गैंग के दो किशोर बंद घरों को निशाना बनाते हैं। कम उम्र होने के चलते लोग इन पर शक नहीं करते थे। सोमवार शाम को मुखबिर की सूचना पर दोनों को त्रिकोणेश्वर मंदिर के पास से पकड़ा गया। पूछताछ में दोनों के नाबालिग होने पर संबंधित अधिकारियों को सूचना दी गई।

अलीगंज पुलिस ने गैंग के दो किशोर को पकड़ा

एडीसीपी उत्तरी प्राची सिंह के मुताबिक, नाबालिग से घरों में चोरी करने वाले गैंग और उसके सरगना के विषय में जानकारी जुटाई जा रही है। दोनों किशोर से मिले अहम सुराग से गैंग से जुड़े लोगों की पकड़ के प्रयास किए जा रहे हैं। उनकी गिरफ्तारी के बाद कई चोरी की घटनाओं के खुलासे की संभावना है।

Related Articles

Back to top button