Uncategorized

प्रदेश में सबसे ज्यादा गरम आगरा

स्वतंत्रदेश ,लखनऊ:आगरा सोमवार को प्रदेश में सबसे गर्म रहा। लू के थपेड़ों और उमस ने लोगों को बेहाल कर दिया। लोग पसीने से तरबतर रहे, लेकिन मंगलवार शाम से मौसम राहत दे सकता है। बादलों के छाने और बारिश के आसार हैं। बंगाल की खाड़ी और अरब सागर से बने कम दबाव के क्षेत्र की वजह से अगले तीन दिनों में मानसून की पहली बारिश भिगो सकती है। 

आगरा में आज से बारिश के आसार

मौसम विभाग के पूर्वानुमान केंद्र के मुताबिक अगले तीन दिन तापमान में गिरावट के आसार हैं। मंगलवार शाम से घने बादल छाने और बारिश के आसार बन रहे हैं। न्यूनतम तापमान में बढ़ोतरी और अधिकतम तापमान में गिरावट संभव है। 

Related Articles

Back to top button